Mandsaur News: तेज गति से वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की मांग, पोरवाल समाज ने सौंपा ज्ञापन

Mandsaur News: तेज गति से वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की मांग, पोरवाल समाज ने सौंपा ज्ञापन

Mandsaur News: मदसौर के शामगढ़ जिले में पिछले कुछ महीनों से नगर में कुछ वाहन चालक एवं नाबालिक बच्चे मेन रोड, स्टेशन रोड, बस स्टैंड सभी जगह पर तेज गति से वाहन चलाने और स्टंटबाजी के मामले सामने आए हैं। इसकी वजह से पैदल घूमने वाले लोगों के बीच चिंता व्याप्त है.। हाल ही में भारत विकास परिषद के सचिव प्रमोद मुजावदिया दुर्घटना के शिकार हुए थे, जिसके बाद करीब 1 महीने तक इंदौर में इलाज चला। वहीं कुछ दिनों पहले पोरवाल समाज के सचिव मुकेश दानगढ़ भी इसी समस्या का शिकार हुए और उनका एक हाथ फ्रैक्चर हो गया है। सड़कों पर लोग हाई स्पीड के वाहनों को चलाते हैं। जिसका असर आसपास के लोगों पर सबसे ज्यादा होता है। बढ़ती समस्या को देखते हुए पोरवाल समाज ने थाना प्रभारी कमलेश प्रजापति को एक ज्ञापन सौंपा है और कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस से की एक्शन की मांग

बीते दिन ही पारोवल समर के वरिष्ठ फल-फ्रूट विक्रेत ओम प्रकाश वेद अपने पोते को तेज गति से चलने वाले नाबालिग बाइक सवार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। जिसके कारण वो और उनके दोनों पोते घायल हो गए हैं। तथा उन्हें उपचार हेतु मंदसौर ले जाया गया। इस घटना से नगर में रोष व्याप्त हो गया और पोरवाल समाज और युवा संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज थाने में पहुंचकर थाना प्रभारी श्री कमलेश प्रजापति को एक ज्ञापन सौंपा। उसमें मांग की गई कि वेद के साथ दुर्घटना करने वाले बाइक सवार को जल्द से जल्द गिरफ्तार करके उस पर सख्त कार्रवाई की जाए। इसके साथ प्रतिदिन साय 6:00 से 10:00 तक नगर के प्रमुख चौराहे पर पुलिस जवान की ड्यूटी लगाई जाए। ताकि इन तेज गति से वाहन चलाने वाले एवं नाबालिक बच्चों पर नियंत्रण किया जा सके। जिसमें किसी भी प्रकार की नेतागिरी ना हो।

[dgv_vimeo_video id=”797021052″]

इन लोगों ने मिलकर सौंपा ज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में पोरवाल समाज के वरिष्ठ संरक्षक पत्रकार राधेश्याम वेद, महान समाज अध्यक्ष चंद्रप्रकाश फरक्या, सचिव मुकेश दानगढ़,  पूर्व पार्षद निलेश संघवी, पार्षद पंकज मुजावदिया, एलजी शकर व्यवसाई अश्विन रतनावत,  पुष्कर काला सुरेंद्र मुजावदिया,  प्रवीण ड्पकरा, जगदीश धनोतिया, विजय मुजावदिया, दशरथ दानगढ़, राकेश धनोतिया, मातृछाया पत्रकार प्रीतेश धनोतिया, अंकित नरभेपुरिया, भारत विकास परिषद के कोषाध्यक्ष पलाश चौधरी, मनोहर वेद, महेश कारा, नीरज दानगढ़, उमेश श्रीनाथ एवं अन्य समाज जनों व युवा संगठन के कार्यकर्ता शामिल थे। ज्ञापन का वाचन वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद प्रतिनिधि नवीन फरक्या ट्रांसपोर्ट ने किया।
मंदसौर से राकेश धनोतिया की रिपोर्ट

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews