
Mandsaur News : मंदसौर जिले की पिपलियामंडी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दरअसल, पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी नरेन्द्र कुमार यादव ने टीम गठित कर कार्रवाई करते हुए अफीम की तस्करी करते हुए 2 बाइक सवारों को गिरफ्तार कर लिया है। जिससे कड़ाई से पुछताछ भी की जा रही है।
मुखबिर से मिली थी सूचना
बता दें कि एसपी अनुराग सुजानिया के निर्देशन पर लगातार धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। जिन्हें मुखबिर से सूचना मिली की खात्याखेडी रोड़ रुई की फेक्ट्री के पास पिपलियामंडी से बजाज पल्सर बाइक से अवैध मादक पदार्थ अफीम की तस्करी की जा रही है। जिसपर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तलाशी ली और उनके पास सफेद रंग के थैले से 2 किलो 700 ग्राम अवैध अफीम पाया गया।
पुछताछ जारी
जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से 2 एंड्रायड मोबाइल फोन समेत एक बजाज पल्सर बाइक जब्त किया गया है। साथ ही, उनके खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर उनसे पुछताछ की जा रही है।
मंदसौर से कमलेश सारडा की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

