
Mandsaur News : मंदसौर के सांसद सुधीर गुप्ता रेलवे के क्षेत्र में विकास को लेकर लगातार प्रयासरत है। यह उनके प्रयासों का ही परिणाम है कि एक बार फिर रेलवे के क्षेत्र में संसदीय क्षेत्र को नई सौगात मिली है। दरअसल, क्षेत्र की दो ट्रेनों का विस्तारीकरण किया गया है। इससे खाटू श्याम और सालासर बालाजी धाम के भक्तों के लिए रींगस तक सीधी ट्रेन की सुविधा मिली। साथ ही क्षेत्र हरियाणा और पंजाब से हुई सीधी कनेक्टिविटी से जुड़ गया।

हरियाणा और पंजाब से हुई सीधी कनेक्टिविटी
सांसद गुप्ता ने बताया कि ट्रेन संख्या 17019 / 20 जयपुर-हैदराबाद-जयपुर एक्सप्रेस जिसका नीमच, पिपलिया मंडी, मन्दसौर, जावरा स्टेशन पर ठहराव है, अब जयपुर से आगे रींगस, सीकर, झुंझनू, चिड़ावा, सिवानी होकर हिसार (हरियाणा) तक विस्तारित किया गया है। वहीं, ट्रेन संख्या 20973 / 74 रामेश्वरम-अजमेर एक्सप्रेस जिसका मंदसौर एवं नीमच रेलवे स्टेशन पर ठहराव है, अब अजमेर से आगे जयपुर, रींगस, सीकर, चुरू, हनुमानगढ़, भटिंडा होकर फिरोजपुर (पंजाब) तक विस्तारित किया गया।
जनता में हर्ष का माहौल
इन ट्रेनों के विस्तारिकरण से संसदीय क्षेत्र की जनता में हर्ष का माहौल है। इसके लिए क्षेत्रवासियों ने सांसद का आभार प्रकट किया है। वहीं, सांसद सुधीर गुप्ता ने ट्रेनों की विस्तारिकरण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव का धन्यवाद एवं आभार ज्ञापित किया। ट्रेनों के विस्तारीकरण से रेलवे सेवाएं और बेहतर होगी। इससे यात्रीगण को आसानी से विभिन्न क्षेत्रों में यात्रा करने का अवसर मिलेगा है और उनकी सारी परेशानियां खत्म हो जाएगी।
मंदसौर से कमलेश सारडा की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

