मंदसौर में पुलिस की गिरफ्त में तस्कर, 26 लाख की एमडी ड्रग्स और डोडाचूरा बरामद

मंदसौर पुलिस ने नशे के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को एमडी ड्रग्स और डोडाचूरा के साथ गिरफ्तार किया है।
Mandsaur

मंदसौर में नशे के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। कभी अवैध शराब तो कभी मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों को पकड़ा जा रहा है। इसी कड़ी में अब अफजलपुर थाना पुलिस ने ड्रग की तस्करी कर रहे एक आरोपी को दबोचा है।

मुखबिर की सूचना के आधार पर घेराबंदी कर पुलिस ने एक युवक को पकड़ा है। इसके पास से 5 किलो 150 ग्राम डोडाचूरा और 260 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई है। ये कार्रवाई पुलिस ने पलवई फंटे के पास की है।

नशे के विरुद्ध कार्रवाई

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक उन्हें मुखबिर के जरिए ये सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति विमल के झोले में नशीला पदार्थ लेकर जा रहा है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी विकास गहलोत ने अपनी टीम के साथ फंटे पर नाकाबंदी की। तभी लोअर टीशर्ट पहना एक व्यक्ति झोला लेकर आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर उसने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

नशीला पदार्थ बरामद

पुलिस ने जिस आरोपी को पकड़ा है उसने अपना नाम मुख्तयार अहमद बताया है। वो बांसवाड़ा का रहने वाला है और अभी रतलाम में रहता है। पुलिस ने युवक के पास से 260 ग्राम एमडी अनुमानित कीमत 26 लाख रुपए और 5 किलो 150 ग्राम डोडाचूरा अनुमानित कीमत 10 हजार रुपए जब्त किया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 और 22 तहत कार्रवाई की गई है।

कोर्ट में किया पेश

आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे 3 दिन की रिमांड पर जेल भेजा गया है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये नशीला सामान वो कहां से लाया था और किसे देने वाला था। इस तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क को खंगालने की कोशिश की जा रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews