LOCK DOWN: बैंको में लग रही भीड़ से बिगड़ते हालात

LOCK DOWN: बैंको में लग रही भीड़ से बिगड़ते हालात

मंदसौर।तरुण राठौर।
शहर के लोगों को लॉक डाउन के बीच बैंको जाकर कर जो पैसे निकालने की सुविधा दी है उस सुविधाओं का विपरीत असर हुआ। और वहां पर आने वाले लोग बैंक के बाहर झुंड के रूप में इक्कट्ठा हो रहे है। लोग वहां पर बिल्कुल भी सोशल डिस्टेंसिंग पालन नहीं कर रहे है। जिसकी ओर जिला प्रशासन को ध्यान देते हुए बैंक प्रबंधन को लोगो से सोशल डिस्टनिग बनाने आदेश देना चाहिए। यदि बैंक प्रबंधक इस आदेश को नहीं मानते है तो बैंकों को आगामी आदेश तक बंद करने के आदेश दिये जाने चाहिए हैं।

अब तक जहां लॉक डाउन के बीच मंदसौर कुछ महत्वपूर्ण जरूरतों के ऑफिस व दुकाने खुल रही थी। क्योंकि जिले में लागू टोटल लॉक डाउन में जिला प्रशासन आंशिक संशोधन कर सुविधाएं प्रदान कर रहा था। इसी दौरान प्रशासन ने लोगों को बैंक में लेन देन छूट दे रखी है । जिसके चलते सभी बैंकों को सुबह 10 बजे से 3 बजे तक खुल रहे है। इस आदेश का नतीजा हुआ कि बैंकों पर भीड़ बढ़ गई और किसी ने सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान नहीं दिया। इसका परिणाम ये निकला कि लोग बैंको के बहार बिना मास्क लगाए झुंड बनाके खड़े है। ओर बैंक का गार्ड है कि उन्हें झुंड में खड़े न रहने की हिदायत भी नहीं दे रहा है। जबकि दूसरी ओर प्रशासन ने टोटल लॉक डाउन लगा दिया है। जिसके बाद भी लोग मान नहीं रहे है और घर से बाहर निकल रहे है। जिनपर प्रशासन कार्यवाही करते हुए। उनके वाहन जब्त कर लिए है। क्योंकि प्रशासन ने नगर को नो विकल जॉन बना रखा है। जिसके बाद पत्रकार भी सायकल का उपयोग कर रहे है कवरेज करने के लिए।

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी मनोज पुष्प ने नगर पालिका सीमा क्षेत्र में संचालित समस्त दुकानों आगामी आदेश तक सकती से बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। जो लाकडाउन के समय में खुल रही अब उन्हें भी बंद रखना है। इसके बाद भी यदि दुकाने खुलती है तो उसपर दडंनीय कारवाही की जाएगी। जबकि इस महामारी के इस दौर में बैंकों में भारी संख्या में लोग जनधन खातों में सरकार द्वारा भेजे गए पैसों को निकालने के लिए पहुँच गए। जिसकी वजह से इस समय बैंको में भीड़ बढ़ गई है। जिससे संक्रमण फैलने की पूरी संभावना है जिसको देखते हुए प्रशासन को आगामी आदेश तक बंद रखने का निर्णय लेना चाहिए। इसके अलावा प्रशासन द्वारा चिंहित पेट्रोल पंप, मेडिकल स्टोर्स, नर्सिंग होम, क्लिनिक खोलने के आदेश के बाद खुल रहे हैं साथ ही पेपर, दूध, अंडे, ब्रेड, टोस्ट आदि का वितरण सुबह 6 बजे से 9 बजे तक किया जा रहा है । इस अवधि में किराना, ग्रोसरी की दुकाने पूरी तरह बंद है। इसकी आपूर्ति होम डिलेवरी के माध्यम से हो रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews