मंत्री के स्वागत में लोग भूले सोशल डिस्टेंसिंग, स्वागत समारोह में सारे नियम ताक पर

मंत्री के स्वागत में लोग भूले सोशल डिस्टेंसिंग, स्वागत समारोह में सारे नियम ताक पर

मंदसौर/तरूण राठौड़

कोरोना काल में बनी शिवराज सरकार में बिना विधायकी के मंत्री बने हरदीपसिंह डंग मंत्री बनने के बाद पहली बार जिला मुख्यालय पहुंचे, जहां पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस स्वागत समारोह को देखकर लग रहा था कि जिले में कोरोना जैसी कोई महामारी नहीं है, बस चारों ओर सिर्फ उपचुनाव की रौनक है। लेकिन इसी रौनक के बीच कोरोना को लेकर सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन की खूब धज्जिया उड़ाई गई। ऐसा लग रहा था कि कोरोना को लेकर जारी गाइडलाइन व नियम सिर्फ आम जनता के लिए है, नेताओं के लिए नहीं। यही वजह है कि नेता इस महामारी के दौर में भी इतनी बड़ी तादाद में नेताओं के समर्थक और प्रशंसक इकट्ठा हो जाते है और प्रशासन उनका कुछ नहीं कर पाती है।

इस दौर की राजनीति उस मोड़ पर पहुँच गई है जहाँ नेता एक दूसरे पर कटाक्ष करने के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं जिनसे वो कभी बचा करते थे और कहते थे कि राजनीति में शालीनता और मर्यादा होनी चाहिए। लेकिन मंदसौर पहुंचे मंत्री हरदीपसिंह ने कमलनाथ सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनकी सरकार भ्रष्ट लोगों की सरकार थी इसी लिए वह गिर गई।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews