पटाखे से खिलवाड़ ने ली फॉर्मेसी स्टूडेंट की जान, पेट में घुसा स्टील का टुकड़ा

bhopal news

मंदसौर, डेस्क रिपोर्ट। मंदसौर (Mandsaur) में पटाखों के साथ खिलवाड़ करना दो भाई बहन को भारी पड़ गया। जरा सी गलती ने पूरे परिवार के लिए दिवाली की खुशियों को मातम में बदल कर रख दिया। स्टील के टिफिन में पटाखा रखकर फोड़ने की कोशिश करने की वजह से स्टील का टुकड़ा लड़की के पेट में घुस गया जिससे उसकी मौत हो गई।

यह घटना मंदसौर के भावगढ़ थाना क्षेत्र के कारजु गांव की है। यहां पर गोवर्धन पूजा के बाद 20 साल की टीना अपने छोटे भाई के साथ पटाखे फोड़ रही थी। स्टील के टिफिन में सुतली बम रखकर फोड़ने की कोशिश की और टीना वीडियो बनाने लगी। अचानक धमाके के साथ स्टील के टिफिन से निकला एक टुकड़ा टीना के पेट में घुस गया और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी। उसे तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल शुरू की।

Must Read- उज्जैन में हुआ पाड़ों का दंगल, वर्षों पुरानी परंपरा को देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़

जानकारी के मुताबिक टीना रतलाम के प्राइवेट कॉलेज से फार्मेसी की पढ़ाई कर रही थी और वह ब्यूटी पार्लर भी चलाती थी। तीनों भाई बहन में टीना सबसे बड़ी थी पर उसके पिता खेती करते हैं। पटाखे फोड़ते वक्त जरा सी लापरवाही ने टीना की जान ले ली। कई लोग बर्तनों में या बोतलों में रखकर पटाखे फोड़ते हैं जो बिल्कुल भी सही नहीं है।

दिवाली के मौके पर पटाखे फोड़ते समय बरती गई लापरवाही से हुई कई घटना सामने आई है। रतलाम में जहां फार्मेसी स्टूडेंट टीना की जान चली गई तो वही भोपाल में सुतली बम की वजह से एक युवक के कान का पर्दा फट गया और 5 लोगों की आंखों की रोशनी भी चली गई।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews