राजनैतिक पार्टियां उड़ा रही नियमों की धज्जियां, सुवासरा में कोरोना फैला तो जिम्मेदार कौन

राजनैतिक पार्टियां उड़ा रही नियमों की धज्जियां, सुवासरा में कोरोना फैला तो जिम्मेदार कौन

मंदसौर।तरुण राठौर।

कोरोना काल में जिले में उपचुनाव होने है। ऐसे में दोनों ही पार्टियां अपनी अपनी जीत को मजबूत करने के लिए मैदान में है। इसके लिए रोज नियमो को ताक पर रखकर मजमे सजाए जा रहे। ऐसे प्रश्न उठता है कि उपचुनाव तो हो जाएगा। पर उपचुनाव के लिए सजने वाले मजमो में यदि कोरोना फैलता है।तो उसका जिम्मेदार कौन होगा।जबकि जिले में कोरोना भी तेजी से फैलता जा है। रोजाना 10 से अधिक मरीज कोरोना के सामने आ रहे है। वहीं राजनेता आने वाले उपचुनाव के मद्देनजर गांव-गांव में जाकर मजमा जमा रहे है। और इस मजमे में गांव वाले भी सरकार द्वारा जारी नियम जो ताक पर रखकर बड़ी तादाब में इक्कठा हो रहे है। गुरुवार देर रात ऐसे ही एक मजमे में शिरकत करने जा रहे मंत्री हरदीपसिंह डंग को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता काले झंडे दिखाने पहुंचे। जहां पर भाजपा के कार्यकर्ता भी मौजूद थे। इसी बीच दोनों कार्यकर्ता में भिड़ंत होगी। भिड़ंत के भी समजाने पहुंची पुलिस ने काले झंडे दिखा रहे कांग्रेस कार्यकर्ता पर लठ्ठ बरसाए। पुलिस के इस लठ्ठमार प्रोग्राम के बीच कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लठ्ठ बरफाए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews