शिवराज की बड़ी घोषणा, जल्द शुरू होगी शिक्षकों और पुलिसकर्मियों की भर्तियां

शिवराज की बड़ी घोषणा, जल्द शुरू होगी शिक्षकों और पुलिसकर्मियों की भर्तियां

मंदसौर, तरुण राठौर|  सुवासरा विधानसभा क्षेत्र के सीतामऊ में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने रविवार को 381 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सम्बोधित करते हुए बड़ी घोषणा की| उन्होंने कहा कि शिक्षकों और पुलिसकर्मियों (Teachers and Police Recruitment) की भर्ती प्रक्रिया जल्द की जायेगी|

सीएम शिवराज ने कहा कि प्रदेश में जल्द ही पुलिस एवं अन्य नौकरियों में शीघ्र ही भर्ती प्रक्रिया प्रारम्भ की जायेगी। मैं बेरोजगारी भत्ता नहीं, रोजगार देकर युवाओं को समर्थ बनाऊंगा। श्री चौहान ने कहा एक साल बाद फिर आज मंदसौर आया हूं। कमलनाथ पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा-तेरी प्यारी प्यारी सूरत को किसी की नज़र न लगे। उन्होंने कहा कि जब बाढ़ आई थी तब कमलनाथ जी से कहा था कि चलो मंदसौर तब उन्होंने कहा थाकि हम यही से देख लेंगे, तब हमने धरना दिया और फिर आना पड़ा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता ही अपनी जिंदगी है। मैं मुख्यमंत्री रहते हुए भी और नहीं रहते हुए भी, जनता के बीच ही रहा, लेकिन कमलनाथ जी तो वल्लभ भवन से बाहर निकलने को ही तैयार नहीं हुए। बाढ़ के दौरान भी वे जनता के बीच नहीं आये और राहत की राशि भी खा गये। कांग्रेस ने दस दिन में कर्ज माफी का वादा किया और बाद में लाल-पीले फार्म बांटकर ज्यादातर किसानों को कर्ज माफी के अयोग्य बता दिया। जिनका कर्जा माफ किया, उन्हें भी झूठे प्रमाण पत्र बांट दिये, अब बैंक वो पैसा मुझसे मांग रहे हैं।

सीएम ने कहा कि किसानों के कल्याण के लिए मैंने फिर से जीरो पर्सेंट ब्याज पर कर्ज देने की योजना प्रारम्भ कर दी है। अनेक योजनाओं के माध्यम से किसान को समर्थ और कर्जमुक्त बनाने का प्रयास करूंगा। कमलनाथ जी किसानों और गरीबों का पैसा खा गये। गरीबों के कल्याण की योजना संबल को बंद कर दिया। इन्होंने बच्चों को छात्रवृत्ति, लैपटॉप और स्मार्ट फोन देना बंद कर दिया और मुझे वे नालायक कहते हैं। मंदसौर में 1 लाख 12 हजार हेक्टेयर सिंचाई क्षमता वाली योजना को स्वीकृत करता हूं। इस सिंचाई योजना से हमारे किसान भाइयों की समृद्धि के नये द्वार खुलेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews