पैर फिसलने के बाद तीसरी मंजिल से नीचे गिरा युवक, इलाज के दौरान तोड़ा दम

mp news

Mandsaur News: मंदसौर में एक युवक निर्माणाधीन मकान में तराई करने के दौरान तीसरी मंजिल से नीचे जा गिरा। अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बात भी कही जा रही है।

यह घटना मंदसौर के सदर बाजार में स्थित चारभुजा मंदिर की गली के कार्नर पर बन रहे एक निर्माणाधीन मकान की है। व्यवसायी विजय पटवा के मकान का निर्माण चल रहा है, वो रोज मकान की तरी करने जाते थे। लेकिन छुट्टी के चलते उनका 19 वर्षीय बेटा अनुभव छिड़काव करने के लिए चला गया।

अनुभव छिड़काव कर रहा था तभी पैर फिसलने के चलते वह तीसरी मंजिल से नीचे आ गिरा। आनन-फानन में लोगों उसे लेकर मंदसौर अस्पताल पहुंचे जहां से उसे गंभीर हालत में राजस्थान रेफर किया गया। 2 दिनों तक जिंदगी और मौत की जंग लड़ने के बाद निजी अस्पताल में युवक ने दम तोड़ दिया।

आज युवक का अंतिम संस्कार किया गया और इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर देखी जा रही है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है बताया जा रहा है कि युवक पढ़ाई लिखाई में बहुत अच्छा था और दुकान पर अपने पिता की मदद भी करता था। अपने बेटे को इस तरह से खो देने के बाद परिवार सदमे में है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews