मंत्री जी के स्वागत में कार्यकर्ता भूले सोशल डिस्टेंसिंग,जमकर जुटी भीड़

मंत्री जी के स्वागत में कार्यकर्ता भूले सोशल डिस्टेंसिंग,जमकर जुटी भीड़

मंदसौर/तरूण राठौड़

कोरोना काल के बीच भोपाल से मंत्री पद ग्रहण करने के बाद जिले में पहली बार पहुंचे मंत्री जगदीश देवड़ा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत किया। लेकिन इस दौरान कार्यकर्तओं ने बार बार समझाईश के बाद भी सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ाई।जगदीश देवड़ा ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कई बार सोशल डिस्टेंड के साथ मास्क लगाने की हिदायत दी, लेकिन उनकी इस बात किसी भी कार्यकर्ता पर कोई असर नहीं हुआ। बल्कि कार्यकर्ता तो इतने उत्साहित थे कि उन्होंने मंत्री जी के स्वागत कार्यक्रम में उनके साथ सेल्फी खिंचाने में भी खूब खींचातानी की। ऐसा लग रहा था मानो जिले में कोरोना जैसी कोई महामारी है ही नहीं।

इस समय जब रोजाना 10 से अधिक मरीज सामने आ रहे है ऐसे में ये लापरवाही कहीं भारी न पड़ जाए। इसी बढ़ते आंकड़े को देखते हुए प्रशासन ने शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह तक संपूर्ण लॉकडाउन करने का फैसला लिया है ताकि कोरोना की चेन को तोड़ सके। किन्तु मंत्री के समर्थक है कि वह सरकारी गाइडलाइन को मानने के लिए राजी ही नही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews