Asus ROG Phone 6 गेमिंग स्मार्टफोन 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ इस दिन होगा लॉन्च, जाने तारीख

Asus ROG Phone 6 गेमिंग स्मार्टफोन 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ इस दिन होगा लॉन्च, जाने तारीख

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। Asus ने अपने नए स्मार्टफोन की घोषणा कर दी है। कंपनी अपने बेहतरीन स्मार्टफोन ROG Phone 6 को जुलाई में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करेगा। भारत में यह स्मार्टफोन 5:30 pm में 5 जुलाई 2022 को लॉन्च होगा। आसूस ने टीज़र में स्मार्टफोन के साथ एक टैगलाइन भी जोड़ा है, “For those who dare”। कंपनी ने दो टीज़र शेयर किए हैं, जिसके मुताबिक यह कहा जा रहा है की यह Asus के गेमिंग सीरीज में से एक मोबाईल फोन है।

What else to watch out for in this event
✅New accessories
✅New gaming headphones

Save the date👉https://t.co/VXqYzkLZX3#ROGPHONE6 #ForThoseWhoDare pic.twitter.com/i4Br2K5Edp

— ROG Global (@ASUS_ROG) June 1, 2022

हालांकि स्मार्टफोन के फीचर्स से जुड़ी अधिक जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है की स्मार्टफोन में 165 hz रिफ्रेश रेट मौजूद हो सकता है। कहा जा रहा है की स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 Soc से लैस किया गया है। यदि ऐसा होता है तो यह पहला गेमिंग स्मार्टफोन होगा जो soc पर काम करेगा। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होने की बात भी सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक Asus लॉन्चिंग ईवेंट में कई अन्य डिवाइस भी अनाउन्स करेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews