ये हैं 15000 रुपये से कम कीमत में मिलने वाले 4 बेस्ट 5G स्मार्टफोन, फीचर्स भी जबरदस्त, देखें पूरी लिस्ट

ये हैं 15000 रुपये से कम कीमत में मिलने वाले 4 बेस्ट 5G स्मार्टफोन, फीचर्स भी जबरदस्त, देखें पूरी लिस्ट

Best 5G Smartphones Under Rs. 15000: त्योहार का सीजन चल रहा है। कई लोग नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे होंगे। देश में 5जी नेटवर्क की शुरुआत हो चुकी है। जिससे लोग 5जी स्मार्टफोन ही लेना चाहते हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह बन जाता है कि कम कीमत में कौन का स्मार्टफोन सही रहेगा? यहाँ कुछ मोबाइल के बारे में बताया जो 15000 रुपये या इससे कम कीमत में उपलब्ध हैं। इनके फीचर्स भी काफी दमदार है।

Samsung Galaxy F14 5G

भारत में सैमसंग के स्मार्टफोन कई लोग पसंद करते हैं। मिडल क्लास फैमिली के लिए सैमसंग गैलक्सी एफ14 5जी अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। इसकी कीमत 13,990 रुपये होती है। डिवाइस Exynos 1330 चिपसेट से लैस होता है। साथ में 50 मेगापिक्सल का Dual रियर कैमरा सेटअप एयर फ्रंट में 13 मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा मिलता है। फोन पर 4 साल कि सिक्योरिटी वारंटी भी मिलती है।

Vivo T2 x

वीवो टी2 एक्स को फिलहाल 14990 में खरीदा जा सकता है। इसे MediaTek Dimensity 6020 Octa core से लैस किया गया है। 6.58 इंच आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले के साथ 60Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। 50 मेगापिक्सल+2 मेगपिक्सल ड्यूल कैमरा सेटअप बैक में दिया गया है। इसके आलवा 5000mAh कि बैटरी के साथ 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

Infinix Note 30 5G

इस डिवाइस को MediaTek Dimensity 6080 Octa Core चिपसेट से लैस किया गया है। साथ में 8जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज मिलता है। डिवाइस में 108 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है। 6.78 इंच का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। 5000mAh कि बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है । इसकी कीमत फिलहाल फ्लिपकार्ट पर 14,499 रुपये है।

iQOO Z6 Lite 5G

इसकी कीमत 14,499 रुपये है। डिवाइस को स्नैपड्रैगन 4 जेन 1 से लैस किया गया है। साथ में 6जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज मिलता है। हैंडसेट में 50 मेगापिक्सल ड्यूल कैमरा सेटअप और 8 मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा मिलता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews