फोल्डेबल स्क्रीन के साथ आ रहा है Motorola Razr Lite, सामने आई डिजाइन, Moto Edge 40 के फीचर्स लीक, जानें

फोल्डेबल स्क्रीन के साथ आ रहा है Motorola Razr Lite, सामने आई डिजाइन, Moto Edge 40 के फीचर्स लीक, जानें

New Smartphones: मोटोरोला फिलहाल अपने कई डिवाइसेस पर काम कर रहा है। मोटोरोला Razr+ के साथ-साथ कंपनी अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी भी कर रह है। जिसका नाम Motorola Razr Lite बताया जा रहा है। टिप्सटर Steve Hemmerstoffer ने स्मार्टफोन की डिजाइन का खुलासा कर दिया है। वहीं Moto Edge 40 को गीकबेंच सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। जिसके कारण कुछ फीचर्स लीक हुए हैं।

Motorola Razr Lite

यह Razr+ के नीचे ही आएगा। स्मार्टफोन में स्मॉल कवर डिस्प्ले मिलेगा, जो नोटिफिकेशन अलर्ट के लिए काफी होगा। वहीं एलईडी फ़्लैश लाइट के साथ डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। इमेज को देखा जाए तो डिवाइस Curved फ्रेम्ड ऐन्टेना लाइंस के साथ आएगा। अब तक इस फ्लिप फोन से जुड़ी अधिक जानकारी सामने नहीं आई है। उम्मीद है कि बहुत जल्द फोन के फीचर्स का भी खुलासा होगा।

Moto Edge 40

मोटोरोला एज 40 को गीकबेंच पर स्पॉट किया गया है। लिस्टिंग के कारण इसके कई की-फीचर्स भी सामने आ चुके हैं। अब तक Edge 40 Pro यूरोप और लैटिन अमेरिका के मार्केट में लॉन्च हो चुका है। अब Edge 40 की पेशकश जल्द ही हो सकती है। अब तक लॉन्च की टाइमलाइन कन्फर्म नहीं हुई है। लिस्टिंग के मुताबिक स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 ओएस पर आधारित होगा, जो मीडिया टेक डायमेनसीटी 1100 SoC से लैस होगा। साथ में 8जीबी रैम मिलेगा। डिवाइस का सिंगल कोर स्कोर 1105 है और मल्टी कोर स्कोर 3542 है। डिवाइस में 4,000mAh की बैटरी के साथ 68W फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews