Gionee ने लॉन्च किया iPhone 14 Pro जैसा दिखने वाला नया स्मार्टफोन, बेहद कम है कीमत, जानें फीचर्स

Gionee ने लॉन्च किया iPhone 14 Pro जैसा दिखने वाला नया स्मार्टफोन, बेहद कम है कीमत, जानें फीचर्स

Gionee iPhone Clone: चीनी कंपनी जियोनि ने अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। जिसका नाम Gionee F1 Plus है। मार्केट में कंपनी आईफोन, शिओमी और हुवाई और कंपनियों का क्लोन मॉडल बनाने के लिए पहले ही प्रसिद्ध है। कंपनी ने अपना नया आईफोन क्लोन स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। डिवाइस का लुक आपको आईफोन 14 प्रो की याद दिला देगा। ऑरिजनल आईफोन 14 की तुलना में इसकी कीमत बेहद ही कम है।

नए जियोनी एफ-1 प्लस के दो स्टोरेज वेरिएन्ट उपलब्ध होंगे, जिनकी कीमत भी अलग है। 6जीबी+128जीबी की कीमत 1099 CNY (करीब 13,093 रुपये) है। वहीं 8जीबी रैम+128जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 1199 CNY (14,285 रुपये) है। इसके दो कलर ऑप्शन उपलब्ध होंगे, जिसमें मैजिक नाइट ब्लैक और डीप सी ब्लू कलर शामिल हैं। फिलहाल, स्मार्टफोन की बिक्री चीन में होगी। भारत में इसके लॉन्च को लेकर कोई अपडेट नहीं आई है।

F1 Plus में 6.5 इंच आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले एचडी प्लस पिक्सल रिजॉल्यूशन और 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसका नॉच कटआउट इसके आईफोन का लुक देता है। डिवाइस को Unisoc T610 चिपसेट से लैस किया गया है। साथ में 4,000mAh की बैटरी 10W स्टैन्डर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलता है। फोन यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट के साथ आता है। बैक में 13 मेगापिक्सल का कैमरा 2 लेंस के साथ मिलता है। फ्रंट में 5 मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा AI फेस अनलॉक के साथ मिलता है। डिवाइस एंड्रॉयड 12 पर आधारित है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews