Google Pixel 7a और पिक्सल फोल्डेबल स्मार्टफोन जल्द होंगे लॉन्च, फैमिली लॉन्च की हुई घोषणा, जानें डीटेल

Google Pixel 7a और पिक्सल फोल्डेबल स्मार्टफोन जल्द होंगे लॉन्च, फैमिली लॉन्च की हुई घोषणा, जानें डीटेल

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। हाल ही में गूगल ने अपने पिक्सल 7 सीरीज को मार्केट में लॉन्च किया है। जिसके बाद से ही Google Pixel 7a और पिक्सल फोल्डेबल की चर्चा शुरू हो चुकी है। Google Pixel 7a पर बड़ी अपडेट अब सामने आ चुकी है। बहुत जल्द Google Pixel 7a, पिक्सल फोल्डेबल और Google Pixel 7a XL की घोषणा कंपनी कर सकती है।

यह भी पढ़े…Teacher Recruitment 2022: 14225 पदों पर निकली है भर्ती, प्रक्रिया शुरू, 10 नवंबर से पहले करें अप्लाई, जानें आयु-पात्रता

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Amazon ग्लोबल वेबसाईट पर “Google Pixel 7a फैमिली लॉन्च अनाउन्समेंट (Google Pixel 7a Family Launch Announcement) ” के रजिस्ट्रेशन के लिए माइक्रो साइट एक्टिव हो चुकी है। जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है की बहुत जल्द गूगल के कई डिवाइसेज से पर्दा हट सकता है। इस लिस्ट में Google Pixel 7a, Google Pixel 7a XL और Google Pixel Foldable भी शामिल है। हालांकि कंपनी ने अब तक Google Pixel 7a से कोई भी घोषणा ऑफिशियल तौर पर नहीं की है। कहा जा रहा है Google Pixel 7a इस साल के अंत या साल 2023 की शुरुआत में लॉन्च हो सकता है। इसकी कीमत 30 हजार रुपये से लेकर 35,000 रुपये तक बताई जा रही है।

यह भी पढ़े…कूनो पार्क में मिले 42 प्राचीन सिक्के, मुगलकाल से लेकर विक्टोरिया काल का है खजाना

अब तक गूगल पिक्सल 7ए के फीचर्स का खुलासा नहीं हुआ है लेकिन इस स्मार्टफोन में 6.1 इंच की स्क्रीन और लेटेस्ट Tensor 2 चिपसेट मिल सकता है। वहीं गूगल पिक्सल फोल्डेबल की चर्चा लंबे समय से हो रही है, इस स्मार्टफोन से जुड़े लीक हमेशा सामने आते रहते हैं। उम्मीद है की कंपनी जल्द ही फैमिली लॉन्च से जुड़ी अन्य जानकारी शेयर करेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews