Google का बड़ा प्लान, अगले साल लॉन्च होंगे कई धाकड़ स्मार्टफोन्स, Pixel 9 और Fold भी शामिल, देखें पूरी लिस्ट

Google का बड़ा प्लान, अगले साल लॉन्च होंगे कई धाकड़ स्मार्टफोन्स, Pixel 9 और Fold भी शामिल, देखें पूरी लिस्ट

Google Upcoming Smartphones: इस साल गूगल पिक्सल 7 सीरीज ने मार्केट में एंट्री ले ली है। लेकिन आने वाले दो साल बहुत खास होगा, क्योंकि कई शानदार स्मार्टफोन्स की लॉन्चिंग होने वाली है। कुछ महीनों से पिक्सल 8 और पिक्सल 7a की चर्चा हो रही है। इससे जुड़ी कई जानकारी भी लीक हो चुकी है। अब एंड्रॉयड अथॉरिटी की एक रिपोर्ट में कंपनी के 2 सालों का रोडमैप हाल ही में शेयर किया गया है। जिसमें एक से बढ़कर एक फोन्स शामिल है। साल 2023, 2024 और 2025 में कई मोबाइल फोन्स की एंट्री बाजारों में हो सकती है।

2023 में लॉन्च होंगे ये मॉडल्स

अगले साल कई मॉडल्स लॉन्च होने वाले हैं, जिसकी चर्चा बहुत लंबे समय से हो रही है। इस लिस्ट में Google Pixel 7a (कोडनेम- lynx) और पिक्सल फोल्ड (Felix) भी शामिल है। पिछले साल से ही Pixel Fold सुर्खियों में है, इसे डिजाइन भी सामने आ चुके हैँ। इतना ही नहीं साल 2023 में पिक्सल 8 सीरीज भी मार्केट में दस्तक दे सकता है। पिक्सेल 8 में दो मॉडल पिक्सल 8 और पिक्सल 8 प्रो शामिल है। इनके कीमत का खुलासा भी हो चुका है।

  • Google Pixel 7a- 449 डॉलर (करीब 37,000 रुपये)
  • Pixel Fold- 1,799 डॉलर (करीब 1,49,000  रुपये)

2024 में ये स्मार्टफोन्स देंगे दस्तक

साल 2024 भी गूगल स्मार्टफोन्स लवर्स के लिए स्पेशल होने वाला है। कंपनी इस साल अपने पिक्सल 9 सीरीज को लॉन्च कर सकती है। साथ ही Pixel 8a (Akita) भी लिस्ट में शामिल है। Pixel 9 सीरीज में 3 मॉडल मिलेंगे, जिसमें प्रो के अलावा एक और मॉडल शामिल है। हालांकि उसके नाम का खुलासा अब तक नहीं हुआ है। वहीं टेन्सर G4 (कोडनेम- Redondo) भी इसी साल लॉन्च होगा, जिसे फोल्डेबल मॉडल बताया जा रहा है।

गूगल लॉन्च इस साल लॉन्च करेगा फ्लिप मॉडल

साल 2025 में कंपनी अपने फ्लिप मॉडल को पेश कर सकती है। इसे Google का पहला फ्लिप मॉडल भी बताया जा रहा है। हालांकि अब तक किसी भी स्मार्टफोन्स के लॉन्च की तारीख सामने नहीं आई नहीं है। ना ही कंपनी ने खुलकर इसनकी घोषणा की है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews