सैटेलाइट कॉम्युनिकेशन और AI चैटबॉक्स के साथ आ रहा है ऑनर का नया स्मार्टफोन, जल्द होगा लॉन्च, सामने आए फीचर्स, जानें डीटेल

honor magic 6

Upcoming Smartphone: ऑनर जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। मार्केट में जल्द ही Honor Magic 6 की एंट्री होने वाली है। यह ऑनर मैजिक 5 का सक्सेसर होगा। इस सीरीज में बेस मॉडल के साथ प्रो मॉडल शामिल है। डेब्यू से पहले स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन से पर्दा हट चुका है। ब्रांड ने कुछ फीचर्स की घोषणा कर दी है।

सैटेलाइट चिप से लैस होगा फोन

टिप्सटर Digital Station ने चाइनीज माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट “Weibo” पर डिवाइस से जुड़ी जानकारी साझा की है। जिसके मुताबिक लाइनअप में मिनीएचराइज्ड सैटेलाइट चिप कॉम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी भी मिलेगा, यह एक तरह का इमरजेन्सी कॉन्टेक्ट मेथड होगा। लोअर पावर कॉल और हीट डिस्सीपेशन टेक्नोलॉजी भी मिलने की संभावना है। हालिया रिपोर्ट के मुताबिक Oppo X7 भी ऐसे ही फीचर के साथ मार्केट में दस्तक देगा।

honor magic 6

मिलेगा एप्पल आईफोन जैसा फीचर

फीचर्स की बात करें तो नया स्मार्टफोन मैजिक कैप्सूल के साथ आएगा, जो Apple के डायनैमिक आइलैंड जैसा ही होगा। इसके अलावा फोन में “Yoyo” नाम का AI चैटबॉक्स मिलेगा, जो गूगल बार्ड की तरह ही काम करेगा। ब्रांड के मुताबिक नया मैजिक 6 स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 SoC चिपसेट से लैस होगा। इसमें Eye-Tracking फीचर भी उपलब्ध होगा, जिसके जरिए यूजर्स अपने आँखों की मदद से अलग -अलग ऐप्स को ओपन कर पाएंगे।

लॉन्च और अन्य फीचर्स

ऑनर मैजिक 6 सीरीज के लॉन्च को लेकर अब तक कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लीक हुई जानकारी के अनुसार फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 5100mAh बैटरी और 8जीबी रैम के साथ इस साल के अंत में लॉन्च हो सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews