दिलों पर राज करने आ रहा है Honor Magic Vs, मिलेगा फोल्डेबल स्क्रीन और फ्रंट में 2 दमदार सेल्फ़ी कैमरा, जानें कीमत

दिलों पर राज करने आ रहा है Honor Magic Vs, मिलेगा फोल्डेबल स्क्रीन और फ्रंट में 2 दमदार सेल्फ़ी कैमरा, जानें कीमत

Upcoming Foldable Smartphone: इस साल कई फोल्डेबल स्मार्टफोन्स लॉन्च हुए और कुछ अब भी लाइन में खड़े हैं। इस दौड़ में ऑनर भी शामिल हो चुका है। । बहुत जल्द मार्केट में Honor Magic Vs लॉन्च हो सकता है। यह एक फोल्डेबल स्मार्टफोन होगा, जिसकी इमेज भी सामने आ चुकी है। कंपनी ने स्मार्टफोन का टीज़र भी जारी कर दिया है। इसका लुक गोल्डन और डिजाइन काफी आकर्षक है।

ऐसी होगी डिजाइन

इस साल कुछ महीने पहले ही Honor Magic V लॉन्च किया गया था। अब 80 सीरीज के साथ अपने नए फोल्डेबल डिवाइस को भी लॉन्च करने के लिए तैयारी है। लॉन्च से पहले ही हैंडसेट के फीचर्स का खुलासा हो चुका है। नए स्मार्टफोन ममें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें यूजर्स को अपग्रेडेड डिजाइन मिल सकती है। पिछले मॉडल के मुकाबले यह ज्यादा हल्का और पतला हो सकता है। इसका वजन 261 ग्राम होगा। 6.5 इंच फुल एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। इंनर पार्ट में 7.9 इंच OLED पैनल दिया गया है।

प्रोसेसर और बैटरी

स्मार्टफोन के प्रोसेसर को भी अपडेट किया गया है। इसमें यूजर्स को Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट 12जीबी रैम और 256जीबी/512जीबी स्टोरेज मिल सकता है। परफॉरमेंस और एनर्जी एफीसीएंसी में भी कंपनी ने सुधार किया है। Honor के इन नए हैंडसेट में 5,000mAh की बैटरी जोड़ी गई। फास्ट चार्जिंग सुविधा में भी सुधार किया गया, 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया।

कैमरा और कीमत

फोटोग्राफी के अनुभव को खास बनाने के लिए कंपनी ने Honor Magic Vs में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल स्पेक्टरली कैमरा और 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा मिल सकता है। इसके साथ फ्रंट में 42 मेगापिक्सल के 2 दमदार सेल्फ़ी कैमरा मिलता है। एंड्रॉयड 13 पर आधारित इस स्मार्टफो की कीमत 9999 Yuan (1,14,500 रुपये) तक हो सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews