Honor V Purse के कॉन्सेप्ट का हुआ खुलासा, पर्स की तरह कर पाएंगे स्मार्टफोन का इस्तेमाल, यहाँ जानें डीटेल

Honor V Purse के कॉन्सेप्ट का हुआ खुलासा, पर्स की तरह कर पाएंगे स्मार्टफोन का इस्तेमाल, यहाँ जानें डीटेल

Upcoming Smartphone: ऑनर अपना नया यूनिक स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। जो महिलाओं को पसंद आ सकता है। कंपनी ने नए Honor V Purse के कॉन्सेप्ट का खुलासा कर दिया है। जल्द ही इसपर काम भी शुरू होगा। यह डिवाइस फोल्डेबल स्क्रीन के साथ आएगा, जिसे फोल्ड करने पर Clutch बैग बन जाता है।

ऑनर वी पर्स का सबसे बड़ा फायदा यह है कि स्टाइलिश पर्स में जबदरस्ती बड़े स्मार्टफोन को एडजस्ट नहीं करना पड़ेगा। यह दिखने में न सिर्फ फैशनलेबल लगेगा बल्कि फोटोग्राफी और कॉलिंग में भी काम आएगा। फोन के साथ मेटल चैन जोड़ा गया है, जिसे यूजर्स अपनी पसंद के हिसाब से बदल सकते हैं।

हालांकि आप इसमें चीजों को स्टोर नहीं कर पाएंगे। लेकिन इसे पर्स की तरह पहन पाएंगे। अलावा अपने कॉस्टयूम के हिसाब से यूजर्स वॉलपेपर भी बदल पाएंगे। कंपनी ने अलग-अलग वॉलपेपर्स को साझा किया, जो फोन में उपलब्ध होगा।

Honor V Purse को पर्यावरण के अनुकूल होगा। कंपनी इसमें Vegan लेदर का इस्तेमाल करेगी। जिसकी थिकनेस करीब 9mm तक होगी। स्मार्टफोन के फीचर्स को लेकर कोई भी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। बता दें कि ऑनर 90 के साथ कंपनी भारतीय बाजार में कमबैक करने वाली है। उम्मीद है कि भविष्य में डिवाइस भारत में भी लॉन्च होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews