युवाओं को दीवाना बनाने आ गया Huawei Nova 10 Youth Edition, ये है सीरीज का सबसे सस्ता मॉडल, जानें डिटेल्स

युवाओं को दीवाना बनाने आ गया Huawei Nova 10 Youth Edition, ये है सीरीज का सबसे सस्ता मॉडल, जानें डिटेल्स

New Smartphone 2023: Huawei Nova 10 Youth Edition चीन के मार्केट में लॉन्च  हो चुका है। यह कंपनी के नोवा 10 सीरीज का लेटेस्ट मॉडल है, जो जुलाई 2022 में लॉन्च हुआ था। इस डिवाइस को सीरीज का सबसे सस्ता स्मार्टफोन बताया जा रहा है। फोन की डिजाइन बेहद की आकर्षक है। सात ही यह कंपनी के किफायती स्मार्टफोन में से एक है। 8जीबी रैम+128जीबी वेरिएन्ट की कीमत करीब 20,100 रुपए और 8जीबी रैम+256जीबी की कीमत 22,500 है।

नया नोवा 10 यूथ एडीशन स्नैपड्रैगन 680 चिपसेट से लैस है। साथ ही इसमें Adreno 610 GPU भी मिलता है। इसके अलावा डिवाइस HarmonyOS 2.0 पर आधारित है। फीचर्स की बात करें तो फोन में Quad कैमरा सेटअप मिलता है। जिसमें 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड लेंस, दो 2 मेगापिक्सल सप्लीमेंट्री लेंस शामिल है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा भी मिलता है। इसमें 6.78 इंच फुल एचडी प्लस आईपीएस OLED डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है।

Huawei का नया स्मार्टफोन 4,000mAh की बैटरी और 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। इसके दो कलर वर्ज़न लॉन्च किये गए हैं, जिसमें ब्लू और मिडनाइट ब्लैक शामिल हैं। साथ ही साइड-माउंटेड फिंगरप्रिन्ट सेंसर, 4जी नेटवर्क, वाईफाई, जीपीएस कनेक्टिविटी और ब्लूटूथ भी मिलता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews