हुआवै का नया स्मार्टफोन आ रहा है दिलों पर करने राज, मिलेगा 60MP सेल्फी कैमरा, मिनटों में होगा 100% चार्ज, ये है नाम, जानें यहाँ 

Huawei Nova 12

New Smartphone: हुआवै नोवा 12 सीरीज ब्रांड के प्रीमियम स्मार्टफोन्स में से एक होगा। 26 दिसंबर को यह लॉन्च होने जा रहा है। हालांकि इससे पहले ही फोन के फीचर्स से पर्दा हट चुका है। चिपसेट को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। डिजिटल चैट स्टेशन के मुताबिक Huawei Nova 12 Pro Kirin 800 SoC 5जी चिपसेट से लैस होगा। वहीं लाइट एडीशन स्नैपड्रैगन 778 4जी प्रोसेसर से लैस होगा। अल्ट्रा मॉडल में किरीन 9000 SL प्रोसेसर मिल सकता है।

कैमरा और डिस्प्ले के बारे में

नोवा 12 प्रो और अल्ट्रा के फीचर्स एक दूसरे से मिलते-जुलते होंगे। प्रो मॉडल में 6.78 इंच डिस्प्ले पैनल मिलेगा। Curved एज OLED स्क्रीन के साथ 2776×1224 रीजोल्यूशन मिलने की संभावना है। फ्रंट में पिल-शेप कटआउट दिया गया है, जिसमें डुअल सेल्फ़ी कैमरा सेटअप मौजूद है। फोन का कैमरा काफी खास होगा। फ्रंट में 60 मेगापिक्सल+8 मेगापिक्सल डुअल सेल्फ़ी कैमरा मिलेगा। वहीं बैक में 50 मेगापिक्सक प्राइमेरी कैमरा जोड़ा गया है।

इन फीचर्स से भी लैस होगा फोन

अन्य फीचर्स की बात करें तो नोवा 12 प्रो में 12जीबी का LPDDR4 रैम और Hi1105 NFC चिप मिलेगा। इसमें 4600mAh बैटरी के साथ 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा, इसके जरिए फोन 30 मिनटों में 100% चार्ज हो सकता है। भारत में स्मार्टफोन के लॉन्च को लेकर कोई भी अपडेट नहीं आई है। रिपोर्ट की माने तो नोवा 12 स्टैन्डर्ड और लाइट मॉडल 4जी कनेक्टिविटी के साथ आएगा। वहीं प्रो और अल्ट्रा मॉडल 5जी नेटवर्क पर आधारित होंगे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews