Infinix ने भारत में लॉन्च किया पॉवरफुल स्मार्टफोन, 11 मिनट में होगा 100% चार्ज, मिलेगा 200MP का कैमरा

Infinix ने भारत में लॉन्च किया पॉवरफुल स्मार्टफोन, 11 मिनट में होगा 100% चार्ज, मिलेगा 200MP का कैमरा

भारत में इंफीनिक्स ज़ीरो अल्ट्रा लॉन्च हो चुका है। इसकी चर्चा लंबे समय से हो रही थी। पहले ही यह कई देशों में लॉन्च हो चुका है। खास बात यह है कि Infinix Zero Ultra देश का पहला ऐसा स्मार्टफोन है, जिसमें 180W की थंडर फास्ट चार्जिंग दी गई है। कंपनी ने यह भी दावा किया है कि डिवाइस 11 मिनटों में 100% तक चार्ज हो सकती है।

प्रोसेसर और स्टोरेज

इतना ही नहीं स्मार्टफोन का कैमरा और प्रोसेसर भी बेहद खास है। स्मार्टफोन को मीडियाटेक डायमेनसीटी 9200 चिपसेट से लैस किया गया है। इसमें Mali-G68 MC4 GPU को भी जोड़ा गया है। Infinix Zero Ultra में एक सिंगल स्टोरेज वेरिएन्ट ही मिलता है, 8जीबी रैम के साथ 128जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया गया है।

कीमत और कलर ऑप्शन

इसके दो कलर ऑप्शन उपलब्ध हैं, जिसमें कोसलाइट सिल्वर और जेनेसीस नॉयर कलर शामिल है। वहीं कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 29,999 रुपये है। जिसकी खरीददारी आप फ्लिपकार्ट पर 25 दिसंबर 2022 दोपहर 12 बजे से कर सकते हैं। ज़ीरो अल्ट्रा के साथ इंफीनिक्स जीरो 20 भी लॉन्च हो चुका है, जो दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जिसमें 60 मेगापिक्सल का सेल्फ़ी कैमरा मिलता है। इसकी कीमत 15,999 रुपये है।

कैमरा और बैटरी

इंफीनिक्स ज़ीरो अल्ट्रा 5जी आकर्षक Curved डिस्प्ले पंच हॉल कैमरा दिया गया। साथ ही इसमें 6.8 इंच फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है।इसका कैमरा भी खास है। बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें 200 मेगापिक्सल मेन कैमरा (OIS सपोर्ट के साथ), 13 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड ऐंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर दिया गया है। फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फ़ी मिलता है। वहीं 4500mAh की बैटरी के साथ 180W की फास्ट चार्जिंग सुविधा भी मिलती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews