मार्केट में जल्द होगी Infinix के पहले Foldable स्मार्टफोन की एंट्री, होगा पॉकेट-फ्रेंडली, लीक हुई जानकारी

infinix foldable smartphone

File Pic.

Infinix Foldable Smartphone: फोल्डेबल स्मार्टफोन के मार्केट में सैमसंग, मोटोरोला, शाओमी, वनप्लस, ओप्पो समेत अन्य कंपनियों की पकड़ काफी मजबूत हो चुकी है। अब इस लिस्ट में इंफीनिक्स भी जुडने वाला है। यह कंपनी सस्ते स्मार्टफोन बनाने के लिए प्रसिद्ध है। इंफीनिक्स ने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है।

इंफीनिक्स के फोल्डेबल स्मार्टफोन के बारे में

इंफीनिक्स के नए स्मार्टफोन का नाम “Infinix Zero Flip” बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स की माने तो कंपनी फिलहाल स्मार्टफोन पर कर रही। जल्द ही इसे पेश भी कर सकती है। दरअसल, इंफीनिक्स के दो नए फोन मॉडल्स को सर्टिफाइड किया गया है, इसमें नंबर X6962 और X6860 शामिल हैं। Android Headline के मुताबिक “X6962 ” फोल्डेबल स्मार्टफोन है। कंपनी ने अभी तक अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन की घोषणा आधिकारिक तौर पर नहीं की है।

किफायती हो सकता है फोल्डेबल स्मार्टफोन

इंफीनिक्स ज़ीरो फ्लिप को लेकर कोई अन्य जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह कंपनी के अन्य डिवाइस की तरह किफायती होगा।

12 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगा इंफीनिक्स का नया फोन

12 अप्रैल को भारत में Infinix Note 40 Pro+ लॉन्च होने वाला है। इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट पर होगी। फोन को MediaTek Dimensity 7030 चिपसेट से लैस होगा। साथ में इन हाउस Cheetah X1 चिप भी मिलेगा। इसके अलावा डिवाइस में 108 मेगापिक्सल मेन कैमरा और 32 मेगापिक्सक शूटर फ्रंट में मिलेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews