iPhone 17 Slim: आ रहा है एप्पल का सबसे पतला आईफोन, डिजाइन लीक, इतनी होगी कीमत, जानें कब होगा लॉन्च

iPhone 17 Slim नए डिजाइन और फीचर्स के साथ 2025 में लॉन्च होगा। यह एप्पल का सबसे पतला मॉडल होगा।
iphone 17 slim

iPhone 17 Slim: एप्पल मार्केट में अपना सबसे स्लिम आईफोन पेश करने की तैयारी में है। हलिया रिपोर्ट के मुताबिक आईफोन 17 स्लिम कंपनी का सबसे पतला मॉडल होगा, जो नए डिजाइन और अपडेट्स के साथ अगले साल लॉन्च हो सकता है। डिवाइस के जुड़ी जानकारी लॉन्च से पहले ही सामने आ चुकी है। बता दें मार्केट में इस साल आईफोन 16 की एंट्री हो सकती है। हालांकि लॉन्च डेट को कोई भी आधिकारिक घोषणा अब तक नहीं हुई है।

आईफोन 17 स्लिम में मिलेंगे कई अपडेट्स

रिपोर्ट की माने तो आईफोन 17 का रियर कैमरा टॉप सेंटर में देखने को मिल सकता है। बता दें कि वर्ष 2017 से ही कंपनी अपने स्मार्टफोन के टॉप-लेफ्ट कॉर्नर में रियर कैमरा सिस्टम देती आ रही है। लेकिन अपकमिंग मॉडल में बड़ा बदलाव मिलने की संभावना है। बता दें कि गूगल पिक्सल 8 प्रो समेत कई एंड्रॉयड स्मार्टफोन में टॉप-सेंटर कैमरा सिस्टम मिलता है। हैंडसेट एल्युमिनियम फ्रेम के साथ आ सकता है।

चिपसेट, डिजाइन और कैमरा

आईफोन 17 स्लिम पिछले मॉडल की तुलना में और भी बेहतर फ्रंट कैमरा के साथ लॉन्च हो सकता है। डिवाइस A18 या A19  चिप से लैस होगा। इसमें 6.6 इंच का डिस्प्ले मिलने की संभावना है। फ्रंट कैमरा 24 मेगापिक्सल का हो सकता है। यह भी कहा जा रहा है इस स्लिम फोन में एप्पल छोटा Dynamic Island दे सकता है। इसके अलावा डिवाइस 8जीबी रैम मिल सकता है। आईफोन 17 6.1 इंच डिस्प्ले और 8जीबी रैम के साथ आ सकता है। आईफोन 17 प्रो में 6.3 इंच और प्रो मैक्स में 6.9 इंच डिस्प्ले 12जीबी रैम के साथ मिल सकता है।

इतनी होगी कीमत

कीमत को लेकर कोई खास अपडेट नहीं आई है। लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि iPhone 17 Slim सीरीज का सबसे महंगा मॉडल होगा। इसकी कीमत प्रो मैक्स मॉडल से भी अधिक होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews