iQOO 11 Legend आ रहा है बनाने दीवाना, मिलेगा Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर और BMW डिजाइन, जानें सबकुछ

iQOO 11 Legend आ रहा है बनाने दीवाना, मिलेगा Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर और BMW डिजाइन, जानें सबकुछ

iQOO 11 Legend Edition: बहुत जल्द मार्केट iQOO 11 सीरीज लॉन्च होने जा रही है। इस सीरीज में iQOO 11 Legend एडीशन भी शामिल है। स्मार्टफोन की लॉन्चिंग डेट, फीचर्स और अन्य कई भी लीक हो चुके हैं। हैन्डसेट को लेकर अब नई अपडेट सामने आ चुकी है। रिपोर्ट की माने तो इस नए स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर मिल सकता है। यदि  ऐसा होता है तो यह स्मार्टफोन दुनिया का पहला स्मार्टफोन बन जाएगा, जो स्नैपड्रैगन 8 के लेटेस्ट प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा।

अगले हफ्ते चीन में कंपनी अपने इस धाकड़ स्मार्टफोन को लॉन्च करने जा रहा है। लॉन्च से पहले ही टिप्स्टर Anvinraj ने वीवो-सब ब्रांड के इस नए स्मार्टफोन को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया है। iQOO 11 और iQOO 11 प्रो भी भारतीय बाजारों में लॉन्च होने को तैयार है। अगले साल तक मार्केट में Snapdragon 8 Gen 2 के साथ कई स्मार्टफोन्स लॉन्च हो सकते है। इस लिस्ट में Xiaomi, Oppo, Vivo, Samsung और Motorola समेत कई अन्य कंपनियाँ शामिल हो चुकी हैं।

बता दें iQOO 11 लेजेन्ड एडीशन का निर्माण बीएमडबल्यू मोटरकॉपर्स के पार्ट्नर्शिप में किया जा रहा है। जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है की हैन्डसेट की डिजाइन काफी आकर्षक होने वाली है। अब बात फीचर्स और वेरिएन्ट की करें तो यह नया स्मार्टफोन तीन कलर कोम्बीनेशन के साथ आएगा, जिसमें रेड-ब्लैक-ब्लू का स्ट्राइप डिजाइन मिलेगा। मोबाइल फोन में 12जीबी/16 जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज मिल सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews