6400mAh बैटरी के साथ iQOO Neo 10R भारत में लॉन्च, AI फीचर्स से लैस, खरीदने से पहले जान लें ये 10 खास बातें

iQOO Neo 10R सेगमेंट का सबसे फास्ट स्मार्टफोन है। काफी दिनों से यह सुर्खियों में था। अब इंडियन मार्केट में एंट्री ले चुका है। आइए जानें स्मार्टफोन खास क्यों है?
iQOO Neo 10R

वीवो के सब-ब्रांड आईक्यूओओ ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इसका नाम “iQOO Neo 10R” है। डिवाइस बड़ी बैटरी और पावरफुल प्रोसेसर के साथ आती है। कई अपडेट्स भी मिलते हैं। भारतीय बाजार में यह दो रंगों में उपलब्ध होगा- मूनलाइट टाइटेनियम और रैजिंग ब्लू। ग्राहक मात्र 999 रुपये में इसकी प्री-बुकिंग कर सकते हैं। चुनिंदा कार्ड पर 2000 रुपये तक का डिस्काउंट भी मिलता है।

नया नियो 10आर 3 स्टोरेज वेरिएन्ट में उपलब्ध होगा। सभी की कीमत भी अलग होगी। 8जीबी रैम+128जीबी स्टोरेज की कीमत 26,999 रूपये है। 8जीबी+256जीबी मॉडल का प्राइस 28,999 रूपये और 12जीबी+256जीबी मॉडल का 30,999 रुपये है। iqoo.com और ई-कॉमर्स वेबसाइट पर इसकी बिक्री होगी। प्री-बुकिंग 11 मार्च से शुरू है।

कैसा होगा प्रोसेसर?

फोन को स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 लैस किया गया है। कंपनी ने iQOO Neo 10R को सेगमेंट का सबसे फास्ट स्मार्टफोन भी बताया है। 3 साल ऑपरेटिंग सिस्टम और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट का दावा भी किया गया है। यह एंड्रॉयड 15 पर संचालित होता है।

iQOO Neo 10R
iQOO Neo 10R

स्मार्टफोन से जुड़ी अन्य खास बातें 

  • आईक्यूओओ नियो 10आर अल्ट्रा स्लिम डिजाइन के साथ आता हाई। थिकनेस 7.98mm और वजन 196 ग्राम है।
  • 6.78 इंच 1.5K AMOLED LTPS डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट, 3804Hz पीडब्ल्यूएम डिमिंग और 1800 निट्स HBM के साथ आता है।
  • 50 मेगापिक्सल सोनी LYT600 प्राइमेरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड रियर कैमरा सेटअप मिलता है। फ्रंट में 32 मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा मिलता है।
  • 6400mAh बैटरी के साथ 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलती है।
  • आईपी 65 रेटिंग फोन को पानी और डस्ट से बचाता है।
  • Schott Xensation अप डिस्प्ले प्रोटेक्शन से इसे लैस किया गया है।
  • एआई इरेजर, एआई इंसटेंट कट आउट और एआई सर्कल टू सर्च जैसे AI फीचर्स भी दिया गया है।
  • इनडिस्प्ले फिंगरप्रिन्ट स्कैनर, आईआर डिस्प्ले (रीमोट कंट्रोल के लिए) और डुअल स्टेरियो स्पीकर्स भी दिया गया है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews