iQOO Neo 9S Pro लॉन्च, पावरफुल प्रोसेसर, मिनटों में होगा 100% चार्ज, इतनी है कीमत, जान लें फीचर्स

iQOO Neo 9S Pro

iQOO New Smartphone: वीवो के सब ब्रांड में अपना नया स्मार्टफोन “iQOO Neo 9S Pro” लॉन्च कर दिया है। फिलहाल, डिवाइस को घरेलू मार्केट चीन में पेश किया गया है। ग्लोबल और इंडियन मार्केट में स्मार्टफोन के लॉन्च को लेकर कंपनी ने कोई भी अपडेट शेयर नहीं की है। इसके तीन कलर वेरिएंट मार्केट में उपलब्ध होंगे, जिसमें स्टार व्हाइट, रेड एंड व्हाइट Soul और फाइटिंग ब्लैक शामिल है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 31,700 रुपये है। 

iQOO Neo 9S Pro

स्टोरेज वेरिएन्ट और इनकी कीमत

  • 12जीबी रैम+256जीबी- 2699 CNY (करीब 31700 रुपये)
  • 12 जीबी रैम+512जीनी स्टोरेज- 2999 CNY (करीब 35,220 रुपये)
  • 16जीबी रैम+512 जीबी स्टोरेज- 3299 CNY (करीब 38,740 रुपये)
  • 16GB रैम+1TB स्टोरेज-3699 CNY (करीब 43,440 रुपये)

iQOO Neo 9S Pro

डिस्प्ले, बैटरी, प्रोसेसर

स्मार्टफोन में 6.78 इंच OLED 8T LTPO 1.5K रिजोल्यूशन डिस्प्ले 3000 निट्स पिक ब्राइटनेस के साथ मिलता है। इसे डिमेनसीटी 9300+ और सुपर कंप्यूटिंग iQOO Q1 चिपसेट से लैस किया गया है। साथ में 12 जीबी वर्चुअल रैम दिया गया है। यह एंड्रॉयड 14 ओरिजिन OS 4 पर आधारित है। गेमर्स को स्मार्टफोन का परफॉर्मेंस पसंद आ सकता है इसके अलावा नए iQOO Neo 9S Pro में 5160mAh की बैटरी और 120W का चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिसके जरिए डिवाइस 20 से 30 मिनट में 100% चार्ज हो सकता है।

iQOO Neo 9S Pro

कैमरा

हैंडसेट में Dual रियर कैमरा सिस्टम मिलता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल Sony IMX920 प्राइमेरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ और 50 मेगापिक्सल सैमसंग S5KJN1 अल्ट्रा वाइड कैमरा शामिल है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल सैमसंग S5K3P9 कैमरा मिलता है।

iQOO Neo 9S Pro

अन्य फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो स्मार्टफोन में इन डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर, X-एक्सिस लाइनर मोटर, प्लास्टिक मिडिल फ्रेम, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी, आईआर ब्लास्टर और ड्यूल स्पीकर्स दिया गया है। 6K VC लिक्विड कूल्ड 3D हीट डिसिपेशन सिस्टम स्मार्टफोन को स्मार्टफोन को ठंडा रखने में मदद करेगा। इसका वजन 196 ग्राम है। डिवाइस IP54 रेटिंग पानी और धूल-मिट्टी से स्मार्टफोन को बचाता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews