iQOO Z6 Lite 5G इस महीने बिखेरेगा जलवा, इस खास प्रोसेसर के साथ होगा लॉन्च, बहुत कम होगी कीमत, यहाँ जानें

iQOO Z6 Lite 5G इस महीने बिखेरेगा जलवा, इस खास प्रोसेसर के साथ होगा लॉन्च, बहुत कम होगी कीमत, यहाँ जानें

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। लंबे समय से iQOO Z6 Lite 5G की चर्चा हो रही है। इससे जुड़ी अब तक कई जानकारी भी सामने आ चुकी है। यह कब लॉन्च होगा इसकी घोषणा अब तक नहीं हुई थी। लेकिन iQOO Z6 Lite 5G से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आ चुकी है। इस महीने iQOO Z6 Lite 5G भारत के बाजारों में अपना जलवा बिखेरने वाला है। हालांकि इसके लॉन्च डेट के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़े… LPG के साथ पेट्रोल-डीजल में भी मिली राहत, 90 डॉलर के नीचे आया क्रूड ऑयल, MP में आज सस्ता हुआ पेट्रोल, जानें

iQOO Z6 Lite 5G के फीचर्स से भी पर्दा हट चुका है। इसकी कीमत 15,000 रुपये के आसपास होने वाली है। रिपोर्ट्स की माने तो यह स्मार्टफोन SD 4 सीरीज प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा। यदि ऐसा होता है तो दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन बन जाएगा जिसमें इस प्रकार के प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। वीवो का सब ब्रांड iQOO आजकल यूजर्स को संतुष्ट करने वाला सबसे टॉप क्लास का स्मार्टफोन बन चुका है।

यह भी पढ़े… Poco M5 और Poco M5s जल्द होगा लॉन्च, हो चुका है कीमत और फीचर्स का खुलासा, यहाँ जानें सबकुछ

अब बात iQOO के इस नए स्मार्टफोन की फीचर्स की करें तो इसकी स्क्रीन 6.5 इंच तक बड़ी हो सकती है। वहीं इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा, जो सेगमेंट की सबसे खास बात है। स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटआप उपलब्ध हो सकता है। जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर भी उपलब्ध है। iQOO Z6 Lite 5G एंड्रॉयड 12 पर आधारित होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews