iQOO ने लॉन्च किए दो नए बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन, मिनटों में होगा 100% चार्ज, यहाँ जानें नाम, फीचर्स, और कीमत

iQOO ने लॉन्च किए दो नए बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन, मिनटों में होगा 100% चार्ज, यहाँ जानें नाम, फीचर्स, और कीमत

Upcoming Smartphone: वीवो के सब-ब्रांड iQOO ने आज चीन में अपने दो नए स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं, जिनकी कीमत 25 रुपये से कम है। यहाँ बात iQOO Z8 और iQOO Z8x की हो रही है। पेशकश से पहले ही दोनों डिवाइसेस के फीचर्स से पर्दा हट चुका था। साथ ही तस्वीरें भी सामने आई थी। भारत में फोन के लॉन्च को लेकर कंपनी ने अब तक कोई घोषणा नहीं की है।

iQOO Z8 के बारे में

आईक्यूओओ के इस स्मार्टफोन की चर्चा लंबे समय से हो रही है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 18, 148 रुपये है। iQOO Z8 में 6.4 इंच फुल एचडी प्लस आईपीएस एलसीडी HDR10 डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है। डिवाइस MediaTek Dimensity 8200 चिपसेट से लैस है। यह एंड्रॉयड 13 पर आधारित है। फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया, जिसमें 64 मेगापिक्सल ओमनीविजन प्राइमरी कैमरा (OIS सपोर्ट के साथ) और 2 मेगापिक्सल सेकन्डेरी कैमरा मिलता है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर दिया गया है। साथ में 5000mAh की बैटरी 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलता है, जिससे डिवाइस कम समय में फुल चार्ज होता है।

iQOO Z8x के बारे में

स्मार्टफोन 6.64 इंच फुल एचडी प्लस आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 600 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। iQOO Z8x को Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर से लैस किया गया है। इसमें 6000mAh की बैटरी 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलता है। इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिन्ट स्कैनर और आईआर ब्लास्ट भी मिलता है। इसकी शुरुआती कीमत 13,823 रुपये लगभग है। कैमरा की बात करें तो बैक में 50 मेगपिक्सल प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल सेकन्डेरी कैमरा मिलता है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews