Vivo V27 सीरीज की लॉन्च डेट हुई कन्फर्म, मिलेगी कलर चेंजिंग डिजाइन, इतनी होगी कीमत, ऐसे होंगे फीचर्स

Vivo V27 सीरीज की लॉन्च डेट हुई कन्फर्म, मिलेगी कलर चेंजिंग डिजाइन, इतनी होगी कीमत, ऐसे होंगे फीचर्स

New Smartphones: वीवो की फ्लैगशिप कई स्मार्टफोन्स की एंट्री मार्केट में होने जा रही है। कुछ दिनों में Vivo V27 Series की पेशकश होगी। जिसके लिए तारीख भी कंपनी ने कन्फर्म कर दी है। इससे पहले फोन के फीचर्स और कीमत सामने आ चुके हैं। सीरीज में तीन डिवाइसेस शामिल हैं, जिनके नाम वीवो वी27, वीवो वी27 प्रो और वीवो वी27ई हैं। इस सीरीज में कई नए अपडेट्स और नए फीचर्स नजर आने वाले हैं। जिसमें से सबसे खास स्मार्टफोन की कलर चेंजिंग डिजाइन है। कंपनी ने टीज़र जारी करते हुए नए स्मार्टफोन के लॉन्च की घोषणा कर दी है। 1 मार्च, 2023 को दोपहर 12 बजे (IST) स्मार्टफोन से पर्दा हटेगा।

बता दें कि Vivo V27 प्रो Vivo S16 प्रो का रिब्रांडेड वर्ज़न है, जिसकी लॉन्चिंग चीन में पिछले साल हुई थी। इस सीरीज की चर्चा लंबे समय से हो रही है। इससे फीचर्स का खुलासा पहले ही हो चुका है। स्मार्टफोन का बैक कलर चेंजिंग तकनीक के साथ आएगा। लाइट ब्लू कलर डार्क ब्लू में बदल जाएगा। इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट पर ऑनलाइन होगी। इसके अलावा वीवो ई-स्टोर और ऑफलाइन स्टोर्स पर भी इसकी सेल होगी। वीवो वी27 वनीला मॉडल में यूजर्स को Curved Edges भी नजर आ सकते हैं। स्मार्टफोन स्लिम और सीमलेस डिजाइन के साथ मार्केट में दस्तक देने वाला है।

वीवो वी27 वनीला की कीमत करीब 35,000 रुपये हो सकती है। वहीं यह मीडिया टेक डायमेनसीटी 7200 SoC से लैस होगा। वीवो वी27 के प्रो मॉडल की कीमत करीब 40,000 रुपये तक हो सकती है। इसमें मॉडल में डायमेनसीटी 8200 चिपसेट मिल सकता है। दोनों ही मॉडल्स एंड्रॉयड 13 ओएस फनटच स्कीम के साथ लॉन्च होंगे। यह भी कहा जा रहा है कि इसमें लेटेस्ट सोनी IMX766V प्राइमरी सेंसर मिल सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews