मार्केट में हलचल मचाने आ रहा है लावा का तूफानी स्मार्टफोन, 21 दिसंबर को होगा लॉन्च, कीमत 15 हजार तक, जानें खासियत

Lava Storm 5G

New Smartphone: लावा मार्केट में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। ब्रांड से लॉन्च की डेट घोषित कर दी है। 21 दिसंबर को Lava Storm 5G बाजारों में दस्तक देगा। ई-कॉमर्स वेबसाइट पर डिवाइस का लैन्डिंग पेज भी खुल चुका है। कंपनी ने फोन का वीडियो टीज़र भी जारी किया है। जो अपकमिंग डिवाइस की झलक दिखाता है। रिपोर्ट की माने तो यह ब्रांड के मिड-रेंज स्मार्टफोन्स में से एक होगा। फीचर्स भी सामने आ चुके हैं।

Lava storm 5G

सॉफ्टवेयर, प्रोसेसर और स्टोरेज

लीक हुई जानकारी के मुताबिक लावा स्टॉर्म 5जी Dimensity 6080 SoC चिपसेट से लैस होगा। साथ में 8जीबी रैम मिलेगा। इसके अलावा 8 जीबी वर्चुअल रैम भी मिल सकता है। डिवाइस एंड्रॉयड 13 पर आधारित होगा। ऐसा प्रोसेसर रेडमी नोट 13 और टेकनों पोवा 5 प्रो में भी मिलता है।

कैमरा, कलर वेरिएन्ट और कीमत

टीज़र में स्मार्टफोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप देखा जा सकता है। साथ में एलईडी फ़्लैश लाइट भी मिलता है। लेफ्ट साइड में पावर बटन और फिंगरप्रिन्ट स्कैनर मिल सकता है। लावा स्टॉर्म 5जी के दो कलर वेरिएन्ट उपलब्ध हो सकते हैं, जिसमें ग्रीन और ब्लैक शामिल हैं। टीज़र में ब्लैक वेरिएन्ट को देखा जा सकता है। वहीं कीमत की बात करें तो हैंडसेट की कीमत 15 हजार रुपये तक हो सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews