तहलका मचाने आ रहा है Moto Edge 40 Pro, मिनटों में 100% चार्ज होगा स्मार्टफोन, जानें डिटेल्स

तहलका मचाने आ रहा है Moto Edge 40 Pro, मिनटों में 100% चार्ज होगा स्मार्टफोन, जानें डिटेल्स

Moto Edge 40 Pro: इस साल मोटोरोला अपने कई दमदार स्मार्टफोन्स ने मार्केट में अपनी खास जगह बना चुका है। अब कंपनी अपने मोबाइल फोन को लॉन्च करने के लिए तैयार है। बहुत जल्द बाजारों नई डिवाइस लॉन्च हो सकती है। फिलहाल, एक नए हैंडसेट्स पर भी कंपनी काम कर रही है। जिसका नाम “Moto Edge 40 Pro” बताया जा रहा है। इसका मॉडल नंबर और और जानकारी सामने आ चुकी है। हाल ही में इसे FCC सर्टिफिकेशन वेबसाईट पर देखा गया है। मोटो के इस ये नए स्मार्टफोन का मॉडल नंबर XT2301-4 है।

कैमरा होगा दमदार

बात Moto Edge 40 Pro के कैमरा की करें तो फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, एक 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड और एक 12 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस मील सकता है। लीक हुई जानकारी के मुताबिक मोटोरोला के इस नए मोबाइल में स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 SoC प्रोसेसर भी मिलता है। इस डिवाइस में यूजर्स को 125Hz रिफ्रेश रेट मील सकता है।

चार्जिंग सुविधा होगी खास

मोटोरोला के इस नए स्मार्टफोन की कचार्जिंग सुविधा बेहद खास होने वाली है। इसमें आपको वायरलेस और रिवर्स चार्जिंग की सुविधा मिल सकती है। साथ ही में यूजर्स को इसमें 125W की चार्जिंग मिल सकती है, जो मात्र कुछ मिनटों में इसे चार्ज कर देगा। कहा जा रहा है कंपनी फिलहाल इसके अल्ट्रा वर्ज़न पर भी काम कर रहा है। अब तक कंपनी ने Moto Edge 40 Pro से लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews