आ रहा है मोटोरोला का पहला AI Smartphone, टीजर जारी, मिलेंगे कई खास फीचर्स, सैमसंग से होगा मुकाबला, जानें डिटेल

आ रहा है मोटोरोला का पहला AI Smartphone, टीजर जारी, मिलेंगे कई खास फीचर्स, सैमसंग से होगा मुकाबला, जानें डिटेल

Motorola’s AI Smartphone: मोटोरोल ने Moto X50 Ultra का टीज़र जारी कर दिया है। डिवाइस को ब्रांड का पहला एआई स्मार्टफोन बताया जा रहा है। जल्द ही यह ग्लोबल मार्केट में अलग नाम के साथ दस्तक दे सकता है। मोटोरोला ने सोशल मीडिया “Weibo” पर वीडियो टीज़र जारी किया है, जिसके जरिए फोन के डिजाइन की झलक ब देखने को मिलती है।

moto x50 ultra

ऐसा होगा डिजाइन

मोटो एक्स50 अल्ट्रा काले और Faux लेदर फिनिश के साथ आता है। बैक में एक Rectangular रियर कैमरा मॉड्यूल को देखा गया है। दाईं तरफ स्प्लीट वॉल्यूम Keys और पावर बटन मिलता है। हैंडसेट स्लीक डिजाइन के साथ आएगा। कहा जा रहा है कि स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में Moto Edge 50 Pro के तौर पर लॉन्च होगा।

फीचर्स

बैटरी पैक को लेकर भी अपडेट सामने आई है। मोटोरोला का नया एआई स्मार्टफोन 4500mAh की बैटरी, 125W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ मार्केट में एंट्री ले सकता है। इसमें आई AI पॉवर्ड फीचर्स भी मिलेंगे। डिवाइस Samsung Galaxy S24 को टक्कर दे सकता है। लॉन्च डेट को लेकर कंपनी ने अब तक कोई भी घोषणा नहीं की है। उम्मीद है कि जल्द ही इससे जुड़ी अपडेट सामने आएगी।

Moto Edge 40 Pro के बारे में

बता दें कि Moto Edge 40 Pro स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट के साथ आता है। इसमें 6.7 इंच फुल एचडी प्लस Curved AMOLED डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 60 मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा, 4600mAh की बैटरी और 125W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews