लॉन्च से पहले Motorola Edge 40 Neo के फीचर्स और कीमत लीक, जल्द होगी पेशकश, जानें डीटेल

लॉन्च से पहले Motorola Edge 40 Neo के फीचर्स और कीमत लीक, जल्द होगी पेशकश, जानें डीटेल

Upcoming Smartphone: मोटोरोला अपने स्मार्टफोन Motorola Edge 40 Neo पर काम कर रहा है। यह मोटोरोला एज 30 नियो का सक्सेसर है। जल्द ही स्मार्टफोन मार्केट में दस्तक दे सकता है। डिवाइस के फीचर्स और कीमत का खुलासा हो चुका है। हालांकि अब तक कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कोई भी घोषणा नहीं की है।

कितनी होगी कीमत?

टिप्सटर अभिषेक यादव के अनुसार मोटोरोला एज 40 नियो कीमत 399 यूरो यानि 36, 350 रुपये हो सकती है।

प्रोसेसर और डिस्प्ले

मोटोरोला का नया हैंडसेट 6.55 इंच फुल एचडी प्लस pOLED डिस्प्ले और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ मार्केट में एंट्री ले सकता है। यह एंड्रॉयड 13 ओएस पर संचालित होगा। कहा जा रहा रहा है एज 40 नियो MediaTek Dimensity 1050 से लैस होगा। साथ में 12जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज मिलने की संभावना है।

कैमरा और बैटरी के बारे में

डिवाइस डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ-साथ 13 मेगापिक्सल सेकन्डेरी कैमरा शामिल है। वहीं फ्रंट में 32 मेगापिक्सल कैमरा vidiyo रिकॉर्डिंग और सेल्फ़ी के लिए मिल सकता है। बात अन्य फीचर्स की करें स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी और IP68 मिलने की आशंका जताई जा रही है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews