Motorola का नया स्मार्टफोन मचाएगा धूम, 14 सितंबर को होगा लॉन्च, कंपनी ने किया ऐलान, जानें फीचर्स-कीमत

Motorola का नया स्मार्टफोन मचाएगा धूम, 14 सितंबर को होगा लॉन्च, कंपनी ने किया ऐलान, जानें फीचर्स-कीमत

Upcoming Smartphone: मोटोरोला अपना नया 5जी स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करने के लिए तैयारी है। 14 सितंबर को इंडियन मार्केट में Motorola Edge 40 Neo की पेशकश होने वाली है। इस बात की घोषणा कंपनी ने टीज़र जारी करते हुए कर दी है। मोटोरोला ने टीज़र में स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन से संबंधित कोई भी जानकारी नहीं दी है। लेकिन इससे पहले ही डिवाइस के फीचर्स और कीमत से जुड़ी जानकारी लीक हो चुकी है। इसे अब तक कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी देखा जा चुका है।

डिस्प्ले और प्रोसेसर

रिपोर्ट के मुताबिक नए मोटोरोला एज 40 नियो में 6.5 इंच p-OLED डिस्प्ले फुल एचडी प्लस रिजॉल्यूशन, 1080×2400 पिक्सल और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। यह एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित होगा। साथ में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिन्ट सेंसर और IP68 रेटिंग मिलेगा, जो पानी और डस्ट से प्रोटेक्ट करेगा। डिवाइस MediaTek Dimensity 7030 से लैस होगा। साथ में 12जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज भी मिलेगा।

कैमरा और बैटरी

बैक में 50 मेगापिक्सल प्राइमेरी कैमरा OIS आप्टीमाइजेशन के साथ और 13 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा। फ्रंट में 32 मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा मिलेगा। 5000mAh की बैटरी के साथ 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेग।

कीमत

कुछ दिनों पहले ही यूरोप मार्केट के Edge 40 Neo के जानकारी इलीक हुई थी। भारत में इसकी कीमत करीब 35, 500 रुपये हो सकती है । फिलहाल, कंपनी ने इस संबंध में कोई  भही घोषणा नहीं की है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews