Motorola की बड़ी तैयारी! इस साल लॉन्च करेगा Moto Edge 2022, डिजाइन लीक, जाने

Motorola की बड़ी तैयारी! इस साल लॉन्च करेगा Moto Edge 2022, डिजाइन लीक, जाने

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। इस साल Motorola अपने कई स्मार्टफोन ला चुका है, लेकिन अब कंपनी अपने नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारियां शुरू कर चुकी है। Moto Edge 2022 यानि Motorola Dubai+ इस साल कुछ महीने में लॉन्च होने वाला है। इस स्मार्टफोन के डिजाइन भी सामने आए हैं, हालांकि अब तक कंपनी ने खुल कर इस स्मार्टफोन के बारे में कुछ नहीं कहा है। Onleaks द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में Motorola Dubai+ के दो कलर वेरीएन्ट देखें गए, एक ब्लैक और दूसरा ब्लू।

यह भी पढ़े… IIFA Awards 2022 का पूरी दुनिया में बज रहा डंका, यहां जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड

तो वहीं इसके डिजाइन की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है और सेंटर में मोटोरोला का लोगो भी मौजूद है। कैमरा सेटअप में एक एलईडी फ्लैश भी जोड़ा गया है। नीचे एक स्पीकर ग्रिल, सिम ट्रे, माइक्रोफोन और यूएसबी टाइप सी चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। दाई ओर इस स्मार्टफोन में पॉवर बटन दिया गया है। अब बात डिस्प्ले की करें तो इसमें bazel डिस्प्ले है, जिसके टॉप सेंटर में एक पंच हॉल कट आउट है। अंदाजा लगाया जा रहा है की स्मार्टफोन में 6.5 इंच फुल एचडी + पोलेड डिस्प्ले 144 रिफ्रेश रेट के साथ मौजूद हो। तो वहीं इसमें 5000mah की बैटरी 6जीबी रैम और 256 जीबी इंटर्नल स्टोरेज के साथ उपलब्ध हो सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews