Motorola की बड़ी तैयारी, 1 अगस्त को भारत में लॉन्च होगा दुनिया का सबसे पतला स्मार्टफोन, पानी से नहीं होगा खराब, जानें फीचर्स 

Motorola Edge 50 कुछ दिनों में भारत में लॉन्च होगा। कंपनी ने लॉन्च डेट और कुछ फीचर्स की घोषणा पहले ही कर दी है।
motorola edge 50

Motorola Upcoming Smartphone: मोटोरोला इंडियन मार्केट में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। 1 अगस्त को Motorola Edge 50 मार्केट में एंट्री लेगा। इस बात की घोषणा ब्रांड ने कर दी है। फोन की तस्वीरें भी सामने आ चुकी है। डिवाइस बेहतर कैमरा, डिस्प्ले और डिजाइन के साथ आएगा। कंपनी ने दावा किया है कि यह दुनिया का सबसे स्लिम स्मार्टफोन है, जो MIL-810H मिलिट्री ग्रेड द्वारा सर्टिफाइट है।

कलर वेरिएन्ट और उपलब्धता

स्मार्टफोन के तीन कलर वेरिएन्ट मार्केट में उपलब्ध होंगे, जिसमें Koala ग्रे, जंगल ग्रीन और Pantone Fuzz शामिल हैं। डिवाइस वेगन लेदर फिनिश बैक के साथ आता है। जो इसके लुक को बेहतर बनाने के साथ-साथ यूजर्स के लिए सुविधाजनक भी साबित होगा। इसकी बिक्री ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट, motorola.in और प्रमुख रिटेल स्टोर पर होगी।

डिस्प्ले और बैटरी बैकअप

मोटोरोला एज 50 का इंडियन मॉडल 6.7 इंच pOLED Curved एज स्क्रीन और 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ आएगा। 5000mAh की बैटरी के साथ 68W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

motorola edge 50

प्रोसेसर और स्टोरेज

डिवाइस को Snapdragon 7 Gen 1 एक्सिलेरेटेड एडीशन चिपसेट से लैस किया गया है। 256 जीबी स्टोरेज भी मिलता है। रिपोर्ट के मुताबिक फोन 3 साल के OS अपग्रेड और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स के साथ आएगा।

कैमरा और अन्य फीचर्स 

बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50 मेगापिक्सल LYT-700C मेन कैमरा OIS सपोर्ट के साथ दिया गया है। साथ में 13 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा और 10 मेगापिक्सल का 3x टेलीफोटो कैमरा भी दिया गया है।

motorola edge 50

फोन को ठंडा रखने के लिए वैपर चैम्बर लिक्विड कूलिंग मिलता है। इसके अलावा moto AI भी जोड़ा गया है। प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास दिया गया है। IP68 रेटिंग डिवाइस को पानी और डस्ट से बचाता है। इसके अलावा हैंडसेट इन स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर और मेटल फ्रेम के साथ मार्केट में दस्तक देगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews