
Motorola New Smartphone: भारत में मोटरोला अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने Edge सीरीज के नए फोन की घोषणा कर दी है। टीज़र में नाम, फीचर्स और लॉन्च डेट को लेकर कोई जानकारी शामिल नहीं है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह “Motorola Edge 50 Fusion” होगा।
प्रोसेसर का ऐलान, इस दिन लॉन्च होगा फोन
यह ब्रांड के मिड-रेंज डिवाइस में से एक होगा। टीज़र के मुताबिक नया स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 चिपसेट से लैस होगा। यह Curved डिस्प्ले के साथ लॉन्च होगा। लीक के मुताबिक 3 अप्रैल को स्मार्टफोन में लॉन्च हो सकता है। तीन कलर ऑप्शंस मार्केट में उपलब्ध हो सकते हैं। लॉन्च से पहले ही मोटरोला एज 50 फ्यूजन के फीचर्स लीक हो चुके हैं।
ऐसे होंगे फीचर्स
- हैंडसेट 6.7 इंच OLED Curved डिस्प्ले एक और 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है।
- फोन एंड्रॉयड 14 पर आधारित होगा।
- इसमें 4500mAh बैटरी के साथ 125W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।
- 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा के साथ-साथ एक अल्ट्रा व्हाइट और एक टेलीफोटो रियर कैमरा मिल सकता है। फ्रंट में 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिलने की संभावना है।
- डिवाइस में 256 जीबी स्टोरेज मिल सकता है।
- हैंडसेट में IP68 रेटिंग मिलने की संभावना है, जो फोन को पानी और गंदगी से बचाएगा।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है।
अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →

