आ रहा है नथिंग का सस्ता स्मार्टफोन, सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर आया नजर, जल्द होगा भारत में लॉन्च, मॉडल नंबर लीक, जानें डीटेल

upcoming nothing phone

New Nothing Phone: नथिंग अपना नया स्मार्टफोन लाने की तैयारी में जुटा है। जल्द ही भारत में हैंडसेट की एंट्री हो सकती है। फोन का मॉडल नंबर और नाम भी लीक हो चुके हैं। नए स्मार्टफोन का नाम “Nothing Phone 2a” बताया जा रहा है। यह फोन 2 सीरीज का बजट-फ़्रेंडली डिवाइस हो सकता है। डिवाइस को ब्यूरो को इंडिया स्टैंडर्ड्स (BIS) पर स्पॉट किया गया है, जो भारत में इसके लॉन्च की ओर इशारा करता है।

nothing phone

मॉडल नंबर और सॉफ्टवेयर

फोन 2ए के मॉडल नंबर का खुलासा हो चुका है, जो A142 है। इसमें कई आकर्षक फीचर्स मिलने की संभावना है। लीक के मुताबिक डिवाइस Nothing OS 2.5 पर आधारित है। इसमें फोन 2 से अलग चिपसेट मिलने का अंदाजा लगाया जा रहा है।

nothing phone

डिजाइन और फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो Nothing Phone 2a में 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलेगा, जो यूजर्स को स्मूद परफॉरमेंस दे सकता है। सेंटर पंच हॉल डिस्प्ले मिलेगा। बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमेरी कैमरा सेंसर शामिल होगा। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा फोन में 4920mAh बैटरी मिलने की संभावना है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews