आ रहा है नया Realme GT Neo 5 SE, जल्द होगा लॉन्च, सामने आयें फीचर्स, यहाँ जानें सबकुछ

आ रहा है नया Realme GT Neo 5 SE, जल्द होगा लॉन्च, सामने आयें फीचर्स, यहाँ जानें सबकुछ

लंबे समय से रियलमी जीटी नियो 5 सुर्खियां बटोर रहा है। लेकिन अब इसके नए वर्ज़न की खबरें सामने आ रही है। रिपोर्ट की माने तो इस स्मार्टफोन का लाइट वर्ज़न बहुत जल्द मार्केट में दस्तक दे सकता है। जिसका नाम Realme GT Neo 5 SE या रियलमी जीटी नियो 5 Lite हो सकता है। यह कंपनी के मिड-रेंज स्मार्टफोन्स में से एक होगा। जो अप्रैल में चीन के मार्केट में लॉन्च हो सकता है। इससे पहले ही हैंडसेट के फीचर्स से डिजिटल चैट स्टेशन ने पर्दा हटा दिया हैं।

ऐसा होगा कैमरा और डिजाइन

रिपोर्ट के मुताबिक फोन के बैक में बड़ा कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। जिसमें ट्रिपल रियर कैमरा एलईडी फ़्लैश के साथ मौजूद है। स्मार्टफोन की डिजाइन काफी हद्द तक रियलमी जीटी नियो 5 से मिलता-जुलता ही है। इसमें भी शेप्ड यूनिट राइट साइड में मिल सकता है। हालांकि इसमें RGB लाइट नहीं मिलेगा। अब तक कंपनी ने इस फोन से जुड़ी कोई भी जानकारी ऑफिशयल तौर पर साझा नहीं किया। डिवाइस में 1.5k AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलेगा।

प्रोसेसर और बैटरी

प्रोसेसर और अन फीचर्स की बात करें तो रियलमी के नए स्मार्टफोन में यूजर्स को 5000mAh की बैटरी 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ बाजारों में दस्तक देगा। इसमें 64 मेगापिक्सल OV64M प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। कहा जा रहा है कि डिवाइस स्नैपड्रैगन 7+ जेन 1 SoC से लैस होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews