Nothing Phone 2 भारत में लॉन्च, 21 जुलाई से सेल शुरू, इतनी है कीमत, जानें फीचर्स

Nothing Phone 2 भारत में लॉन्च, 21 जुलाई से सेल शुरू, इतनी है कीमत, जानें फीचर्स

Nothing Phone 2: नथिंग ने भारत में आज अपना नया स्मार्टफोन “नथिंग फोन 2” लॉन्च कर दिया है। डिवाइस लंबे समय से सुर्खियों में है। लॉन्च से पहले ही हैंडसेट के फीचर्स और कई डिटेल्स का खुलासा हो गया था। फोन 2 का लुक काफी हद्द तक Phone 1 जैसा ही है, लेकिन कुछ अपडेट्स कंपनी ने स्मार्टफोन में किए हैं। डिजाइन में बदलाव किया गया है। यह नए मिड-फ्रेम के साथ मार्केट में दस्तक दे चुका है।

नथिंग फोन 2 तीन वेरिएन्ट में उपलब्ध होगा, जिनकी कीमत भी अलग-अलग होगी। 21 जुलाई से ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर इसकी सेल शुरू होगी। इस दौरान ग्राहकों को कई ऑफर्स भी मिलेंगे। एक्सिस बैंक कार्ड से खरीददारी करने पर 3000 रुपये की छूट मिलेगी। बात पर कीमत की करें तो 8जीबी रैम+128जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 44,999 रुपये, 12जीबी रैम+256जीबी मॉडल की कीमत 49,999 रुपये और 12जीबी रैम+521जीबी मॉडल की कीमत 54,999 रुपये है।

Phone 2 को स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 चिपसेट से लैस किया गया है। डिवाइस 6.7 इंच LTPO OLED स्क्रीन और डायनैमिक एडजस्ट रिफ्रेश रेट मिलता है, जिसे 1Hz से 120Hz के बीच एडजस्ट किया जा सकता है। इस फीचर से बैटरी की बचत करने में मदद मिल सकती है। फोन नथिंग OS 2.0 पर आधारित है। इसमें Glyph साउन्ड पैक भी जोड़ा गया है, जो यूजर्स की मदद 8-10 सेकंड का रिंगटोन बनाने में करेगा। बैक में एलईडी लाइट सेटअप दिया गया है।

कैमरा की बात करें तो नथिंग फोन 2 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल Sony IMX890 प्राइमरी सेंसर और 50 मेगापिक्सल सैमसंग JN1 अल्ट्रावाइड लेंस शामिल हैं। वहीं फ्रंट में 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिलता है। कंपनी ने दावा किया है कि फोन में कैमरा 2X सुपर Res ज़ूम, मोशन कैप्चर 2.0 और स्मार्ट टर्निंग एफेक्ट्स के साथ आता है। इसके अलावा डिवाइस में 4700mAh बैटरी और 45W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। साथ में 15W वायरलेस चार्जिंग और 5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews