Nothing Phone 2 जल्द होगा लॉन्च, ट्रांसपेरेंट होगी डिजाइन, फीचर्स आए सामने, यहाँ देखें

Nothing Phone 2 जल्द होगा लॉन्च, ट्रांसपेरेंट होगी डिजाइन, फीचर्स आए सामने, यहाँ देखें

Upcoming Smartphones: पिछले साल ही नथिंग फोन 1 लॉन्च हुआ चुका है। अब कंपनी अपने सेगमेंट में विस्तार करने की तैयारी में जुट चुकी है। बहुत जल्द Nothing Phone 2 लॉन्च हो सकता है। हालांकि इसे पहले यूएस में पेश किया जाएगा। भारत में आएगा या नहीं इस बात को लेकर कोई भी अपडेट नहीं है। हालांकि दिसंबर ने Carl Pei ने कहा था कि कंपनी फिलहाल फोन 2 पर काम नहीं कर रही है। फोन 1 के अपडेट में भी जुटी हुई है। लेकिन अब कंपनी अपना दूसरा स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो नथिंग फोन 2 जुलाई 2023 में लॉन्च हो सकता है। क्योंकि फोन 1 की मार्केट में पिछले साल इसी महीने में एंट्री ले थी। हालांकि अब तक कंपनी नें स्मार्टफोन को लेकर कोई भी जानकारी आधिकारिक तौर पर जारी नहीं की है। लेकिन उम्मीद है की साल 2023 खत्म होने से पहले यह बाजार में दस्तक देगा। कहा जा रहा है कि यह ट्रांसपेरेंट बैक डिजाइन और Glyph लाइट भी मिल सकता है। वहीं इसमें Apple आईफोन 14 की तरह बॉक्सी डिजाइन मिल सकती है।

बात स्मार्टफो के कीमत की करें तो यह 40,000 रुपये के अंदर आ सकता है। क्योंकि फोन 1 की कीमत 31,999 रुपये है, जिसके आधार ऐसे अंदाजे लगाए जा रहे हैं। वहीं फोन 2 में कुछ अपग्रेड मिल सकते हैं। हालांकि फीचर्स के हिसाब से इसकी कीमत ज्यादा हो सकती है। डिवाइस में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ OLED डिस्प्ले मिल सकता है। वहीं यह स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 से लैस होगा। कहा जा रहा है की इसमें 45W की फास्ट चार्जिंग सुविधा मिल सकती है। वहीं इसमें 50 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews