नथिंग फोन (2a) का लॉन्च डेट कन्फर्म, ऐसा होगा डिजाइन, फीचर्स लीक, इतनी होगी कीमत, यहाँ जानें सबकुछ

nothing phone 2a

Nothing Phone 2a: नथिंग मार्केट में अपना तीसरा स्मार्टफोन मार्केट में पेश करने के लिए तैयार है। 5 मार्च को नथिंग फोन 2a लॉन्च होगा। कहा जा रहा है कि यह ब्रांड का सबसे किफायती हैंडसेट होगा। इसकी डिजाइन फोन 2 जैसी होगी, बस कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। कैमरा और परफॉरमेंस में सुधार देखने को मिल सकता है।

nothing phone 2a

प्रोसेसर और वेरिएन्ट

नथिंग फोन 2a के रेंडर पहले ही लीक हो चुके हैं। स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7200 चिपसेट से लैस होगा। साथ ही यह एंड्रॉयड 14 पर आधारित होगा। इसके दो कलर वेरिएन्ट मिल सकते हैं:- व्हाइट और ब्लैक।

nothing phone 2a

फीचर्स

Phone 2a में 6.7 इंच फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलेगा। इसमें 50 मेगापिक्सल सैमसंग GN9  प्राइमेरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल JN1 रियर कैमरा और 32 मेगापिक्सल का फ्रंट सेल्फ़ी कैमरा मिल सकता है।

nothing phone 2a

ऐसा होगा डिजाइन

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर नथिंग फोन 2a की तस्वीरें वायरल हो रही है। जिसके बैक में सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल देखा जा रहा है। वहीं स्मार्टफोन के प्रोटेक्टिव केस को देखा गया है, जिसमें कैमरा मॉड्यूल सेंटर में मिलता है।

उपलब्धता और संभावित कीमत

फिलहाल, डिवाइस भारत, जापान, यूरोप समेत ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध होगी। 5 मार्च को इसे ग्लोबल मार्केट और भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट पर होगी। स्मार्टफोन की संभावित कीमत 35,000 रुपये होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews