OnePlus 11R 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, शुरू हुआ प्रोडक्शन, फीचर्स का हुआ खुलासा,जानें यहाँ

OnePlus 11R 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, शुरू हुआ प्रोडक्शन, फीचर्स का हुआ खुलासा,जानें यहाँ

New Smartphones: बहुत जल्द भारत में वनप्लस के नए स्मार्टफोन की लॉन्चिंग होने वाली है। इसकी चर्चा लंबे समय से हो रही है और अब भारत में डिवाइस अ प्रोडक्शन भी शुरू हो चुका है। हम बात OnePlus 11R 5G की कर रहे हैं। यह कंपनी के लेटेस्ट स्मार्टफोन्स में से एक होगा। लॉन्च से पहले ही इसे फीचर्स का खुलासा हो चुका है। वनप्लस इंडिया के मोनिकर वेबसाईट पर इसे स्पॉट किया गया है। इस साल लॉन्च होंगे यह कंपनी का दूसरा स्मार्टफोन है। इसके लॉन्च की टाइमलाइन भी सामने आ चुकी है। हाल ही में आए रिपोर्ट के मुताबिक अप्रैल या मई में नए वनप्लस 11आर 5जी की पेशकश होगी। हालांकि अब तक लॉन्च के तारीख की घोषणा नहीं हुई है। क्योंकि अब फोन को भारत के मोनिकर साइट पर देखा गया है, जिससे इसके जल्द लॉन्च होने की उम्मीद लगाई जा रही है। वहीं इस साल फरवरी में वनप्लस 11 की पेशकश भारत में होगी।

कुछ हफ्ते पहले ही वनप्लस 11आर के फीचर्स लीक हुए थे। जिसके मुताबिक यह स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 से लैस होगा। जिसमें तीन रैम ऑप्शन मिल सकते हैं, 8जीबी, 12जीबी और 16जीबी शामिल हैं। बात इंटरनल स्टोरेज की करें तो फोन में 128जीबी, 256जीबी और 512जीबी स्टोरेज ऑप्शन मिलेगा। डिवाइस का मॉडल नंबर प्राइस बाबा के मुताबिक CPH2487 है। यह एंड्रॉयड 13 आक्सिजन ओएस पर आधारित होगा। अंदाजा लगाया जा रहा है कि वनप्लस 11 की तरह इसमें स्लाईड अलर्ट मिलेगा।

अन्य फीचर्स की बात करें तो OnePlus 11R में आईआर ब्लास्ट, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिन्ट सेंसर और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। बैक में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर, 12 मेगापिक्सल सेकन्डेरी लेंस और 2 मेगापिक्सल का टरशियरी लेंस मिलेगा। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फ़ी कैमरा मिलेगा। इसके अलावा इस डिवाइस में 5,000mAh बैटरी और 100W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews