
Upcoming Smartphone: वनप्लस इस साल अपने दो नए स्मार्टफोन्स लॉन्च कर सकता है। जिसकी चर्चा भी शुरू हो चुकी है। OnePlus 12 और OnePlus Ace 2 Pro से जुड़ी जानकारी सामने आई है। चाइनीज टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन द्वारा दोनों ही डिवाइसेस के डिजाइन और रिजॉल्यूशन से संबंधित जानकारी साझा की गई है। आइए इनके बारे में विस्तार से जानें-
वनप्लस 12 का डिजाइन और फीचर्स
रिपोर्ट के अनुसार वनप्लस 12 OLED डिस्प्ले Curved Edges के साथ आएगा। इसके सेंटर टॉप में एक पंच हॉल कटआउट देखने को मिल सकता है। बात रिजॉल्यूशन की करें तो डिवाइस में Quad एचडी प्लस रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा। यह भी कहा जा रहा है कि स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट के साथ मार्केट में दस्तक देगा। इसकी पेशकश इस साल नवंबर या दिसंबर में हो सकती है। इसके अलावा फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ मिल सकता है। 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की भी संभावना है।
OnePlus Ace 2 Pro
वनप्लस ऐस 2 प्रो इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहा है। इसकी लॉन्चिंग चीन में जुलाई में हो सकती है। यह भी Curved Edges के साथ आएगा। रिपोर्ट के मुताबिक डिवाइस में Oppo Reno 10 Pro+जैसा डिस्प्ले मिलेगा। फोन में 6,74 इंच OLED स्क्रीन 1240 x 2772 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलने की संभावना है।

