OnePlus 12R का नया एडिशन भारत में लॉन्च, लुक बना देगा दीवाना, 19 मार्च से शुरू होगी सेल, खरीदने से पहले जान लें ये खास बातें

oneplus 12r genshin edition

OnePlus New Smartphone: वनप्लस ने अपना नया गेमिंग स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया है। डिवाइस का नाम OnePlus 12R Genshin Impact Edition है। डिवाइस को हाल ही में मोबाइल वर्ल्ड कॉंग्रेस 2024 ईवेंट के दौरान पेश किया था। यह बैक कैश, चार्जर, Customised बॉक्स, L आकार के टाइप सी केबल, थीम और सिम टूल के साथ आता है।

OnePlus 12R Genshin Impact Edition

डिजाइन है खास

फोन का लुक काफी आकर्षक है। इसकी डिजाइन Keqing कैरेक्टर पर आधारित है। यह इलेक्ट्रो Violet कलर में उपलब्ध होगा। बैक पैनल में सिल्वर व्हाइट फेदर मोटिफ़्स दिया गया है। इसमें Always On Display मिलता है। फोन को अनलॉक करते ही Keqing का लाइव वॉलपेपर दिखता है।

OnePlus 12R Genshin Impact Edition

उपलब्धता और कीमत

वनप्लस 12आर गेनशीन इम्पैक्ट एडिशन की सेल भारत में 19 मार्च से शुरू होगी। 16जीबी+256जीबी मॉडल की कीमत 49,999 रुपये है। ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon इंडियन और वनप्लस इंडिया के वेबसाइट के जरिए ग्राहक फोन को खरीद सकते हैं। 1000 रुपये का डिस्काउंट और 3000 रुपये एक्सचेंज बोनस का लाभ भी मिलेगा।

OnePlus 12R Genshin Impact Edition

डिस्प्ले और कैमरा

स्मार्टफोन में 6.78 इंच LTPO 4.0 पैनल AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस और गोरिल्ला विक्टस के साथ मिलता है। वनप्लस के नए हैंडसेट में 50 मेगापिक्सल सोनी IMX890 प्राइमेरी सेंसर, 112 डिग्री 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा और एक 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा मिलता है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा मिलता है।

प्रोसेसर

डिवाइस को Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट से लैस किया गया है। साथ में 16जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज मिलता है। 5500mAh की बैटरी के साथ 100W SUPERVOCC चार्जिंग टेक्नोलॉजी मिलता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews