वायरलेस चार्जिंग के साथ आ रहा है OnePlus 13 Mini, स्पेसिफिकेशन लीक, जल्द होगा लॉन्च, यहाँ जानें डिटेल 

वनप्लस 13 मिनी चीन में इस साल दस्तक ले सकता है। इससे जुड़ी कई जानकारी लीक हो चुकी है। आइए जानें स्मार्टफोन खास क्यों होगा?
OnePlus 13 mini

OnePlus New Smartphone: हाल ही में वनप्लस ने अपना किफायती स्मार्टफोन वनप्लस ऐस 5 सीरीज घरेलू मार्केट में पेश किया है। अब कंपनी नए OnePlus 13 Mini पर भी काम कर रही है। जिसके कई फीचर्स लीक हो चुके हैं। कैमरा, डिस्प्ले और प्रोसेसर से जुड़ी कई जानकारी भी सामने आ चुकी है।

रिपोर्ट के मुताबिक चीन में स्मार्टफोन दूसरी तिमाही में लॉन्च होगा। कहा जा रहा है कि वनप्लस 13 मिनी के फीचर्स काफी हद्द तक ओप्पो Find X8 Mini से मिलते-जुलते होंगे। यह स्नैपड्रैगन 8 Elite चिपसेट से लैस होगा।

वनप्लस 13 डिस्प्ले और कैमरा

वनप्लस 13 मिनी 6.3 इंच 1.5K रिजोल्यूशन के साथ आएगा। यह मेटल फ्रेम, ग्लास बैक और नैरो बेज़ेल्स के साथ लॉन्च हो सकता है। इसके अलावा ट्रिपल कैमरा मिलने की संभावना है। कैमरा वनप्लस 13R जैसा हो सकता है। डिवाइस 50 मेगापिक्सल प्राइमेरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड लेंस और 50 मेगापिक्सल पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल ज़ूम मिल सकता है।

स्मार्टफोन से जुड़ी अन्य बातें

अन्य फीचर्स की बात करें तो स्मार्टफोन 5000mAh बैटरी 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। ऑप्टिकल इन स्क्रीन फिंगरप्रिन्ट सेंसर भी मिल सकता है। लीक की माने तो यह कॉम्पेक्ट फ्लैगशिप डिवाइस हो सकता है। कंपनी ने फोन को लेकर कोई भी घोषणा आधिकारिक तौर पर नहीं की है। ग्लोबल लॉन्च को लेकर भी कोई अपडेट सामने आई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews