OnePlus Ace 2 के फीचर्स का खुलासा, मिलेगा 100W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, जल्द होगा भारत में लॉन्च

OnePlus Ace 2 के फीचर्स का खुलासा, मिलेगा 100W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, जल्द होगा भारत में लॉन्च

New Smartphones: हाल में वनप्लस 11 भारत में लॉन्च हुआ है। जिसकी डिजाइन और और फीचर्स ने लोगों को दीवाना बना दिया है। नए साल में कंपनी अपने नए स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है। जिसका नाम OnePlus Ace 2 बताया हज रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी लॉन्चिंग भारत में OnePlus 11R के तौर पर हो सकती है । फिलहाल, कंपनी इसपर काम कर रही है। नए डिवाइस को चीन के एक सर्टिफिकेशन वेबसाईट पर देखा गया है। जिसके यह संकेत मिलते हैं कि बेहद जल्द स्मार्टफोन लॉन्च होगा। हालांकि पिछली रिपोर्ट के मुताबिक ग्लोबल और भारतीय बाजारों के लिए इसका नाम अलग हो सकता है।

ऐसे होंगे फीचर्स

वनप्लस ऐस 2 का मॉडल नंबर “PHK110” है। स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर से लैस होगा। साथ में 16जीबी रैम 512 जीबी स्टोरेज मिलेगा। इसमें 5,000mAh की बैटरी 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलता है। साथ में यूएसबी टाइप सी चार्जिंग पोर्ट और ट्रिपल रियर कैमरा मिलता है। कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल के मेन कैमरा के साथ 2 अन्य कैमरा भी शामिल हैं। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल या 32 मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा मिल सकता है।

डिस्प्ले और अन्य संभावित फीचर्स

नया वनप्लस एके 2 में 6.7 इंच फुल एचडी प्लस 120Hz रिफ्रेश AMOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है। वहीं वनप्लस 11 इसमें स्लाइड अलर्ट मिल सकता है या नहीं, इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। अब तक कंपनी ने भी स्मार्टफोन को लेकर कोई घोषणा ऑफ़िशियली नहीं की है। उम्मीद है कि बहुत जल्द डिजाइन और बाकी फीचर्स की डिटेल्स भी सामने आ सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews