रेन वॉटर टच टेक्नोलॉजी के साथ OnePlus का नया स्मार्टफोन लॉन्च, मिनटों में होगा 100% चार्ज, जानें फीचर्स और कीमत

रेन वॉटर टच टेक्नोलॉजी के साथ OnePlus का नया स्मार्टफोन लॉन्च, मिनटों में होगा 100% चार्ज, जानें फीचर्स और कीमत

Mobile News: वनप्लस ने अपना नया स्मार्टफोन चीन में लॉन्च कर दिया है, इसका नाम OnePlus Ace 2 Pro है। डिवाइस में 150W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जो फोन को मात्र 19 से 20 मिनट में 100% चार्ज करने में सक्षम है। हैंडसेट को Snapdragon 8 Gen 2 से लैस किया गया है। साथ में 24जीबी रैम और 1टीबी स्टोरेज मिलता है। भारत में स्मार्टफोन के लॉन्च को लेकर कंपनी ने कोई घोषणा नहीं की है।

कीमत और कलर वेरिएन्ट

वनप्लस ऐस 2 प्रो की शुरुआती कीमत 2,999 CNY (करीब 34,600 रुपये) है। वहीं टॉप मॉडल की कीमत 3,999 CNY (करीब 46,100 रुपये) है। चाइनीज मार्केट में फोन के दो कलर वेरिएन्ट उपलब्ध होंग, जिसमें Aurora Green और Titanium Ash Grey शामिल है।

डिस्प्ले

स्मार्टफोन में 6.74 इंच 1.5K OLED डिस्प्ले BOE Q9+ पैनल 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है। सात में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिन्ट स्कैनर, अलर्ट स्लाइडर, रेन वॉटर टच टेक्नोलॉजी और IR ब्लास्टर भी दिया गया है।

कैमरा

एंड्रॉयड 13 पर आधारित OnePlus Ace 2 Pro ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। बैक में 50 मेगापिक्सल IMX890 प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ, 8 मेगापिक्सल कैमरा IMX355 सेंसर और 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा मिलता है। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल कैमरा सैमसंग S5K3P9 सेंसर के साथ मिलता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews